back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

The Great Indian Kapil Show में Janhvi Kapoor ने सुनाया मां Sridevi और पिता Boney Kapoor का किस्सा

जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर फिल्म 'देवरा' के प्रमोशन के लिए 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पहुंचे। जहां जाह्नवी कपूर ने अपनी मां श्रीदेवी का किस्सा सुनाया।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म ‘देवरा‘ 27 सितंबर 2024 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वहीं अब फिल्म की टीम फिल्म का प्रमोशन करने के लिए ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंची जहां जाह्नवी कपूर ने श्रीदेवी और बोनी कपूर से जुड़े कई किस्से शेयर किए।

श्रीदेवी हैं जूनियर एनटीआर की फेवरेट एक्ट्रेस 

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ के अपकमिंग एपिसोड में जाह्नवी कपूर, सैफ अली खान और जूनियर एनटीआर फिल्म ‘देवर’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे हैं। जिसका एक प्रोमो भी सामने आया है। प्रोमो में जूनियर एनटीआर सेट पर खड़े रहते हैं इसके बाद वो बोलते हैं मैं 5 मिनट से सोच रहा हूं की मुझे बैठाएंगे या नहीं। इसके बाद शो में कई मस्ती मज़ाक दिखाई देता है। वहीं, कपिल शर्मा एनटीआर से पूछते हैं कि, आप को नार्थ की कौन सी एक्ट्रेस पसंद हैं? इसके जवाब में एक्टर श्रीदेवी का नाम लेते हुए कहते है कि, ‘हमेशा से श्रीदेवी उनकी फेवरेट रही हैं।’ इसपर तुरंत सैफ अली खीन ने कहा- ‘मैं नॉर्थ इंडियन एक्ट्रेस के लिए श्रीदेवी का नाम लेने वाला था।’

श्रीदेवी से शादी के बाद साउथ इंडियन बन गए थे बोनी कपूर 

शो के प्रोमो में आगे दिखाई देता है कि जाह्नवी कपूर अपनी मां-पाप श्रीदेवी और बोनी कपूर से जुड़ा एक अनोखा किस्सा सुनाती हैं। एक्ट्रेस ने कहा- ‘पप्पा आलरेडी साउथ में कन्वर्ट हो चुके थे वो सुबह उठकर आलू परांठे की जगह इडली-सांभर खाने लगे थे। लेकिन धीरे-धीरे ऐसा बदलाव हुआ कि मम्मा नॉर्थ इंडियन्स की तरह झगड़ने लगी थीं। श्रीदेवी का जन्म तमिलनाडु में हुआ था। एक्ट्रेस ने तमिल-तेलुगू फिल्मों से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जादू ऐसा चलाया की आजक लोग उनकी फिल्में और गानों की बातें करते हैं। आप को बता दें कि, श्री देवी अब इस दुनिया में नहीं है, उनका 54 साल की उम्र में निधन हो गया था।

साउथ फिल्मों में जाह्नवी कपूर का डेब्यू 

जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस ने अब तक कई हिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन अब वो फिल्म ‘देवरा’ से साउथ फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान भी मौजूद हैं। फिल्म की कहानी समुद्री लुटेरे के आसपास घूमती है, जहां हमेशा डर का माहौल बना रहता है। फिल्म में एनटीआर ने डबल रोल निभाया है। ये फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ये हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

बोनी कपूर बने श्रीदेवी के करियर के गेम चेंजर, ₹8.5 लाख से ₹25 लाख तक बढ़ाई फीस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार बोनी कपूर ने अपनी दिवंगत पत्नी और सुपरस्टार श्रीदेवी के करियर से जुड़ा एक ऐसा किस्सा साझा...
spot_img

Latest Stories

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵