back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘RRR’ के 6 साल बाद रिलीज़ हो रही है फिल्म ‘देवरा’, क्या बॉक्स ऑफिस पर दिखेगा जूनियर NTR का अलग अंदाज?

जूनियर NTR की फिल्म देवरा जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होने वाली है। ये फिल्म RRR के रिलीज़ होने के 6 साल बाद रिलीज़ हो रही है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या एक्टर का जादू बॉक्स ऑफिस पर चलेगा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। RRR के बाद जूनियर एनटीआर की अगली फिल्म देवरा 27 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होने को तैयार है। फिल्म में जूनियर एनटीआर का एक अलग अंदाज फैंस को देखने को मिल सकता है। इसके अलावा फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्मवी कपूर भी लीड रोल में हैं। वहीं सैफ अली खान का नेगेटिव किरदार लोगों को देखने को मिलेगा।

बता दें कि फिल्म देवरा हिंदी समेत और भी 5 भाषाओं में रिलीज़ हो रही है। हिंदी में फिल्म को रिलीज़ कर एक्टर बॉलीवुड प्रेमियों को फिल्म देखने के लिए टारगेट करना चाहते हैं। वहीं इससे पहले जब जूनियर एनटीआर फिल्म RRR की प्रोमोशन कर रहे थे तब उन्हें साफ़ हिंदी बोलते हुए देखा भी गया था। फैंस भी उन्हें हिंदी बोलता देख काफी इम्प्रेस हो गए थे।

डायरेक्टर से फिल्म चलने का क्या है कनेक्शन?

बता दें कि फिल्म देवरा को साउथ इंडस्ट्री के डायरेक्टर कोराताला शिवा ने डायरेक्ट किया है। हालांकि अब तक पिछली सभी फिल्में जिसमे भी जूनियर एनटीआर ने काम किया उन सभी को साउथ इंडस्ट्री का मिथक कहे जाने वाले डायरेक्टर एस. एस. राजामौली ने डायरेक्ट किया था। वहीं लोगो का भी मानना है कि राजामौली के अलावा अगर एक्टर किसी और डायरेक्टर के साथ काम करते तो वो फिल्म फ्लॉप हो जाती। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा बॉक्स ऑफिस पर देवरा अपना कमाल दिखा पाती है कि नहीं।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी समुद्री लुटेरे के आसपास घूमती है, जहां हमेशा डर का माहौल बना रहता है। इसके साथ ही फिल्म में आपको जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें एक्टर पिता और बेटे का डबल रोल निभाया है। वहीं आगे जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर का लव एंगल भी दिखाया गया है। फिल्म के ग्राफ़िक्स और एक्शन सीन आपको खूब एंटरटेन करने वाला है।

हमारे साथ वॉट्सऐप पर भी जुड़ें –

Advertisementspot_img

Also Read:

सिर्फ ‘धुरंधर’ में ही नहीं, इन फिल्मों में भी Akshaye Khanna ने निभाया है बेहतरीन रोल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस समय अपनी फिल्म 'धुरंधर' को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' में...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵