नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कोरताला शिवा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ कई दिनों से चर्चा में बनी हुई है। वहीं, अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। कुछ दिन पहले इस फिल्म का गाना भी रिलीज हुआ था जिसमें जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर का एक अलग केमिस्ट्री लोगों को पसंद आई थी। और अब फिल्म के ट्रेलर ने लोगों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया हैं।
‘देवरा पार्ट 1’ का ट्रेलर
फिल्म के ट्रेलर में एक अद्भुत कहानी को दर्शाया गया है। ट्रेलर की कहानी समंदर से शुरू होती है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के एक्शन सीन को भी दिखाया गया है। ट्रेलर में आगे खून से समुद्र को लाल करने वाली कहानी का भी जिक्र किया गया है। ट्रेलर में आगे जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर का लव एंगल भी दिखाया गया है। ट्रेलर में बेहतरीन ग्राफिकऔर एक्शन का भरपूर डोज है जो आपको काफी एंटरटेन करेगा।
डबल रोल में नजर आएंगे एनटीआर
फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो यह फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज होगी। इस फिल्म से जाह्नवी कपूर साउथ डेब्यू किया है। फिल्म की कहानी की बात करें तो कहानी समुद्री लुटेरे के आसपास घूमती है जहां हमेशा डर का माहौल बना रहता है। इसके साथी फिल्म में आपको जूनियर एनटीआर का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा हालांकि इसमें उन्होंने पिता और बेटे का डबल रोल निभाया है।
ट्रेलर लॉन्च में नजर आए फिल्म के कास्ट
फिल्म ‘देवरा’ के हैदराबाद में हुए ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जूनियर एनटीआर, करण जौहर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान शामिल हुए। इस दौरान जाह्नवी कपूरने बताया कि ‘देवरा’ उनकी तमिल डेब्यू फिल्म हैं और यह उनके लिए घर वापसी जैसा है। फिल्म में एक्ट्रेस ने गांव की लड़की का किरदार निभाया हैं। वहीं इवेंट में एक्ट्रेस के किरदारा के साथ ही उनके आउटफिट की भी खूब चर्चा हुई थी। ट्रेलर से पहले इस फिल्म का दूसरा गाना ‘धीरे-धीरे’ भी रिलीज कर दिया गया था जिसमें एक्ट्रेस और जूनियर एनटीआर को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया।




