नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणबीर कपूर ने अब तक एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। तो वही इस समय वह फिल्म ‘रामायण ‘को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी। इस फिल्म में वह राम का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म ‘रामायण’ के अलावा रणबीर कपूर ‘धूम 4’ में भी नजर आएंगे तो वहीं अब इस फिल्म से जुड़े एक नई अपडेट सामने आ रही है।
फिल्म धूम 4 से जुड़ी बड़ी जानकारी
रणबीर कपूर को अब ताकि कई अलग अलग किरदारों में देखा गया हैं लेकिन अब उनका एक नया किरदार सबको देखने को मिलेगा। रणबीर कपूर के पास इस समय कई सारे बड़े प्रोजेक्ट हैं जिसमें से एक धूम 4 भी है। ‘धूम 4’ को लेकर वह लंबे समय से चर्चा में बने हुए हैं। अब फिल्म के निर्देशक से लेकर शूटिंग शुरू होने की जानकारी सामने आई है।
रणबीर कूपर की मोस्ट अवेटेड फिल्म धूम 4 की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है। श्रीधर राघवन ने इसकी स्क्रिप्ट पर काम किया है और आदित्य चोपड़ा ने कहानी को लिखा है। इस फिल्म के किरदार के बारे में बात करें तो रणबीर कपूर इस फिल्म के लिए सिलेक्ट हो गए हैं धूम 4 में एक बार फिर से बाइक और रेसिंग का एक अलग नजारा देखे को मिलेगा। हालांकि अभी तक कई और किरदार इस फिल्म से जुड़ना बाकी है।
इस दिन से शुरू हो सकती है शूटिंग
रिपोर्ट की मानें, तो फिल्म की शूटिंग पर अप्रैल 2026 से काम शुरू होगी। इससे पहले फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी स्वतंत्रता संग्राम 2 पर काम कर रहे हैं, जो इसी साल रिलीज हो जाएगी। माना जा रहा है कि इसके बाद वह ‘धूम 4’ पर काम करना शुरू कर देंगे। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि यह फिल्म 2027 में रिलीज हो सकती है।




