back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज को लेकर आया ये बड़ा अपडेट, जानें फिल्म से जुड़ी सारी जानकारी

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की आगामी फिल्म 'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट को लेकर ये बड़ा अपडेट सामने आया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर जब से अनाउंसमेंट हुई है तब से इन तीन पॉप्यूलर स्टार्स की दमदार तिकड़ी को एक साथ देखने फैंस काफी एक्साइटेड है। अब इस फिल्म को लेकर ये बड़ी खुशखबरी सामने आई है साथ ही रिलीज को लेकर इन अफवाहों पर भी विराम लगा है जाने क्या है वो बड़ी अपडेट। 

काफी समय से टल रही थी रिलीज डेट?

डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की इस फिल्म की बात करे तो इसकी कहानी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। इस फिल्म से जुड़े उन सभी अफवाहों पर विराम लगा है जिसमें ये कहा गया था कि फिल्म प्रोडक्शन में देरी हो सकती है। बताया जा रहा है कि, ये फिल्म बिना किसी देरी के अपने तय समय पर ही रिलीज होगी। जिसमें फ़िल्म अपनी रिलीज़ की तारीख़ पर पहुँचने के लिए काफी हद तक तैयार है। 

लव एंड वॉर में देरी नहीं

बता दे कि, हॉलीवुड के एक चर्चित अखबार के खबर अनुसार, नवंबर में एक मेगा वॉर सीक्वेंस की शूटिंग और जनवरी तक अन्य शूटिंग के चलते लव एंड वॉर मार्च में रिलीज़ नहीं होगी। हालांकि, इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए इंडस्ट्री के एक अन्य सूत्र द्वारा बताया गया कि, फिल्म योजना के अनुसार तैयार हो गई है ये सारी अटकलें पूरी तरह से निराधार हैं।

क्या है फिल्म लव एंड वॉर की कहानी?

बता दे कि, संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई जा रही फिल्म लव एंड वॉर एक युद्ध पर आधारित प्रेम की महाकाव्य कहानी है, इस फिल्म में रणबीर कपूर और विक्की कौशल द्वारा निभाया गया किरदार दो मजबूत इरादों वाले सेना के जवानों के इर्द-गिर्द कहानी घूमती है। जिसमें दोनों को आलिया के किरदार से प्यार हो जाता है। और इसी प्यार के लिए दोनों आमने-सामने भि‍ड़ेगें। जिसका कुछ सीन भंसाली द्वारा पहले ही शूट कर लिया गया है। फिलहाल तो, इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में चल रही है, जो आनेवाले साल के मार्च महीने में 20 मार्च को सिनेमाघरों में दिखाई देगी। इस फिल्म को लेकर पहले ऐसी खबर आई थी कि, इसमें दीपिका पादुकोण द्वारा कैमियो किया जा सकता है। लेकिन, कुछ रिर्पोटों ने इस दावे को खारिज करते हुए बताया कि एक्ट्रेस दीपिका इस मूवी का हिस्सा नही होगी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵