नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड में खुशी का माहौल है, हाल ही में कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। यह जोड़ी अब माता-पिता बन चुकी है, और उनकी खुशियों का कोई ठिकाना नहीं। उनके फैंस भी इस खुशखबरी पर बेहद उत्साहित हैं।
वही, इस समय बॉलीवुड में खुशियों की झड़ी लग गई है! राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर नन्हें कदमों ने दस्तक दी है। अपनी शादी की चौथी सालगिरह पर इस कपल को पेरेंट्स बनने का अनमोल तोहफा मिला है। ये ख़ुशखबरी उनके फैंस के लिए भी एक खास पल बन गई है।
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी साझा की। शनिवार को कपल ने एक ज्वाइंट पोस्ट के साथ यह खुशखबरी दी कि उनके घर बेटी का जन्म हुआ है। पोस्ट में एक सेलिब्रेशन कार्ड भी था, जिसमें लिखा था, “हम बहुत खुश हैं।” इस अनमोल पल को उन्होंने अपने फैंस के साथ बांटा।
अपनी खुशी और आभार व्यक्त किया
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने पोस्ट के जरिए अपनी खुशी और आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “भगवान ने हमें एक नन्ही परी का आशीर्वाद दिया है।” इस भावुक पोस्ट के साथ कपल ने कैप्शन में कहा, “हमारी शादी की चौथी सालगिरह पर भगवान ने हमें सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है।” इस ख़ुशखबरी ने उनके फैंस को भी खुशी से झूम उठाया।
कई सितारों ने दिया बधाई
इस खुशखबरी के बाद, राजकुमार राव और पत्रलेखा को बधाई देने वालों की भीड़ लग गई। उनके फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स नन्ही राजकुमारी पर ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। वरुण धवन ने कमेंट करते हुए लिखा, “क्लब में आप दोनों का स्वागत है।” इस खुशी के मौके पर सितारे भी कपल के साथ खुशियां साझा कर रहे हैं।
चार साल पहले हुई थी शादी
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 9 जुलाई को एक पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी। पत्रलेखा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें न्यूजीलैंड की ट्रिप के दौरान पता चला कि वो प्रेग्नेंट हैं। इस दौरान राजकुमार के केयरिंग नेचर को देखकर उन्हें यह एहसास हुआ कि वह एक शानदार पिता बनेंगे। कपल का यह पल उनके जीवन का सबसे खास मोड़ साबित हुआ।
बता दें कि, राजकुमार राव और पत्रलेखा ने नवंबर 2021 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात साल 2014 में फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ की शूटिंग के दौरान हुई थी, जहां से उनका प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ा। उनके रिश्ते ने एक खास मोड़ लिया, और आज वे अपने पहले बच्चे के साथ नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं।




