back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिवाली वाले हफ्ते में OTT धमाका, ‘भागवत’ से लेकर ‘फाइनल डेस्टिनेशन’ तक हर दिन रहेगी एंटरटेनमेंट की धूम

सिनेमा प्रेमियों के लिए यह हफ्ता खास होने वाला है। 13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब शोज रिलीज होने को तैयार हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दिवाली का जश्न सिर्फ पटाखों तक सीमित नहीं रहेगा, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी एंटरटेनमेंट का जबरदस्त धमाका होने वाला है। 19 अक्टूबर तक का यह हफ्ता खास है, क्योंकि इस दौरान कई बड़ी हिंदी फिल्में, वेब सीरीज और हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर्स ओटीटी पर दस्तक देने जा रही हैं। इस वीक में ‘भागवत’ जैसी चर्चित भारतीय कहानी से लेकर ‘फाइनल डेस्टिनेशन’ जैसी थ्रिलर हॉलीवुड फिल्म तक हर प्रकार का कंटेंट देखने को मिलेगा। त्योहार के इस खास मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स आपके लिए फुल एंटरटेनमेंट पैकेज लेकर आए हैं, जिसे आप वीकेंड से लेकर दिवाली की छुट्टियों तक एन्जॉय कर सकते हैं।

OTT पर इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्‍में 


द नेबरहुड सीजन 8


अगर आप ‘Friends’ या ‘Brooklyn Nine-Nine’ जैसे हल्के-फुल्के और मजेदार सिटकॉम्स के फैन हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है! फेमस अमेरिकन सिटकॉम द नेबरहुड अब अपने आठवें सीजन के साथ लौट रहा है। साल 2018 में शुरू हुआ यह शो पड़ोस, दोस्ती और कल्चर क्लैश की मजेदार कहानियों को ह्यूमर के साथ पेश करता है। हर एपिसोड में हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ एक पॉजिटिव मैसेज भी मिलता है। अब द नेबरहुड सीजन 8 को आप 14 अक्टूबर से JioCinema/Hotstar पर स्ट्रीम कर सकते हैं। 

फाइनल डेस्टिनेशन 6: ब्लडलाइन्स 


अगर आपको हॉरर और सुपरनेचुरल फिल्मों का शौक है, तो तैयार हो जाइए एक और खौफनाक सफर के लिए। फाइनल डेस्टिनेशन 6: ब्लडलाइन्स एक बार फिर मौत की रूह कंपा देने वाली गेम लेकर आ रही है। यह फिल्म उस फेमस हॉरर फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी है। इस बार कहानी और भी ज्यादा ट्विस्टेड, गहरी और डरावनी है, हर सीन ऐसा जो आपको अपनी जगह से हिला दे। अगर आप दिल से बहादुर हैं, तो इस सुपरनेचुरल हॉरर को 16 अक्टूबर से JioCinema/Hotstar पर जरूर देखें। 

द डिप्लोमैट सीजन 3


यह एक राजनीतिक थ्रिलर धारावाहिक है, जिसे डेबोरा कान ने बनाया है। कहानी एक वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक की है, जिसे अंतरराष्ट्रीय संकट के बीच यूनाइटेड किंगडम में राजदूत बनाकर भेजा जाता है। यह सीरीज 16 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

भागवत चैप्टर वन: राक्षस 


यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी एक सेक्स रैकेट के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें अरशद वारसी पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जबकि ‘पंचायत’ प्रसिद्ध जीतेंद्र कुमार एक प्राध्यापक के रूप में नजर आएंगे। इस फिल्म को आप 17 अक्टूबर से जी 5 पर देख सकते हैं।

किशकिंदापुरी 


यह तेलुगु हॉरर थ्रिलर फिल्म अपनी सस्पेंस और डरावनी कहानी के कारण दर्शकों को स्क्रीन से चिपके रहने पर मजबूर कर देगी। ‘किशकिंदापुरी’ में रोमांच और रहस्य का ऐसा मिश्रण है जो हॉरर फिल्म प्रेमियों को खूब भाएगा। यह फिल्म 17 अक्टूबर से जी 5 प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵