back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बनारस पहुंचीं नीता अंबानी, दुकान में बैठकर खाई टमाटर चाट और आलू टिक्की

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी बेटे की शादी का कार्ड देने बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंची थीं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बनारस पहुंचने के बाद नीता अंबानी ने भगवान विश्वनाथ की पूजा अर्चना की और उसके बाद वह बनारस के चाट भंडार पहुंचीं। भंडार में उन्होंने टमाटर चाट और आलू टिक्की का स्वाद चखा। नीता अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी और होने वाली बहू राधिका की शादी के लिए विश्वनाथ मंदिर और मां गंगा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं हैं इस दौरान उन्होंने गंगा आरती की।

बेटे बहू के लिए आशीर्वाद लेने पहुंचीं नीता अंबानी


नीता अंबानी ने अपनी अच्छा बताइए और कहां कि, “मैं बेटे और राधिका की शादी का एक फंक्शन बनारस में भी करना चाहूंगी। उन्होंने कहा कि, हमारे परिवार के साथ-साथ पूरे देश पर महादेव की कृपा बनी रहे बेटे अनंत और राधिका के लिए विश्वनाथ बाबा के आशीर्वाद लेने आई हूं।”

नीता अंबानी के साथ मनीष मल्होत्रा भी रहे मौजूद


बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए नीता अंबानी के साथ मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी मौजूद थे। नीता अंबानी ने बातचीत के दौरान कहा, “काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की भव्यता मन प्रसन्न कर देती है। मैं यहां पर 10 साल बाद आई हूं।” 

कब होगी अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी


बता दें कि, अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी का फंक्शन 12 जुलाई को होने वाला है। इस कार्यक्रम में सभी मेहमान भारतीय पोशाक में नजर आएंगे। इसके अलावा ग्रैंड वेडिंग का रिसेप्शन 14 जुलाई को किया जाएगा।

जामनगर में हुआ था ग्रैंड प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन


अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी का पहला प्री-वेडिंग फंक्शन जामनगर में सेलिब्रेट किया था इस दौरान कई बड़ी-बड़ी मशहूर हस्तियां मौजूद थी। वही, दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन क्रूज़ पर सेलिब्रेट किया गया था जहां बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े कलाकार शामिल थे। दोनों ही फंक्शन ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट किए गए थे।


अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार

Advertisementspot_img

Also Read:

Reliance Jio IPO: मार्केट में धमाल मचाने आ रहा है धाकड़ IPO, निवेशकों की बढ़ी धड़कन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रिलायंस ग्रुप की डिजिटल कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) साल 2026 की पहली छमाही में अपना IPO लॉन्च करने के लिए...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵