नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी का इंतजार तो पूरे देशवासियों को है। लगातार एक के बाद एक प्रीवेडिंग फंक्शन के बाद अब वो घड़ी आ गई है। जब कपल एक दूसरे के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। और इसकी जानकारी न्यूज़ एजेंसी ANI ने ट्वीट के माध्यम से दी है। जिसमें न केवल शादी की जगह बल्कि शादी का कार्ड भी मेंशन किया गया है।
शादी से लेकर रिसेप्शन तक की डेट
अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी की खबर तो कई दिनों से है लोगों को काफी लंबे समय से इस दिन का इंतजार है। हालांकि अब उनका इंतजार बस खत्म ही होने वाला है क्योंकि कपल 12 जुलाई को पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसके अलावा 13 जुलाई को आशीर्वाद का कार्यक्रम रखा जाएगा। और 14 जुलाई को वेडिंग रिसेप्शन का महा उत्सव रखा जाएगा। इस शादी में देश विदेश के कई बड़े उद्योगपति और फिल्म जगत के सितारे भी नजर आएंगे।
मेहमानों को बांटा जा चुका है कार्ड
रिपोर्ट के अनुसार यह भी जानकारी आ रही है कि शादी का कार्ड भी मेहमानों को दे दिया गया है। हालांकि मेहमानों की लिस्ट सामने निकल कर नहीं आई है। लेकिन या अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि शादी के पहले हुए दोनों वेडिंग फंक्शन में जब इतने मेहमान इकट्ठा हो सकते हैं। तो शादी में मेहमानों की लिस्ट काफी लंबी होगी।
क्रूस पर चल रहा दूसरा वेडिंग फंक्शन
अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट का दूसरा प्रीवेडिंग फंक्शन शुरू हो गया है और वो क्रूस पर चल रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार येे भी जानकारी सामने आई थी कि इस दूसरे प्रीवेडिंग फंक्शन के लिए गुरु रंधावा और पिटबुल अपने गानों से लोगों का मनोरंजन करेंगे। इसके साथ ही जानी-मानी हस्तियों को न्योता दिया गया है। इस कार्यक्रम में रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, शाहरुख खान, सलमान खान, रितेश देशमुख, रश्मिका मंदाना आदि जैसे कई फिल्म स्टार्स शामिल हुए हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार–




