नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अंबानी परिवार का जामनगर का प्री-वेडिंग फंक्शन सभी ने खूब एंजॉय किया। इस दौरान कई बड़े बड़े फिल्मी सितारे राज नेता शामिल रहे। एक बार फिर से राधिका और अनंत अंबानी की शादी से पहले तीन दिन का प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो रहा है जिसमें बॉलीवुड सितारे एक बार फिर रंग जमाएंगे। इस बार यह फंक्शन काफी मजेदार होने वाला है क्योंकि इसे क्रूज पर सेलिब्रेट किया जाएगा। यह पार्टी समुंदर के बीचों बीच होगी, जो लगातार तीन दिनों तक चलेगी। इस प्री-वेडिंग फंक्शन से जुड़े कई दिलचस्प बातें है जिनके बारे में हर कोई जानने को उत्सुक है।
28 से 30 तक चलेगा फंक्शन
अंबानी परिवार में पूजा-पाठ से लेकर शादी पार्टी तक में जमकर खर्च किया जाता है सारे इंतजाम ए वन होते है। बता दें कि, जामनगर में आपने अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट का शानदार प्री-वेडिंग फंक्शन देखा अब एक बार फिर लगजीरियस तरीके से फंक्शन को शुरू किया जा रहा है जो 28 से 30 मई तक चलेगा।
इटली से फ्रांस जाएगा क्रूज
क्रूज की पार्टी बेहद शानदार लगती है इस बार अंबानी परिवार के वीआईपी मेहमान भी इस पार्टी में खूब एंजॉय करने वाले है। क्रूज का सफर इटली से फ्रांस तक का रहेगा इस दौरान करीब 4,380 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। इस शादी को देखने के लिए दुनिया भर की निगाहें टिकी है फिल्मी हस्तियां भी थीम के अनुसार पार्टी का हिस्सा होंगे।
बॉलीवुड की ये हस्तियां होंगी शामिल
अंबानी परिवार के फंक्शन में सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह के अलावा तमाम सितारे भी शिरकत करने वाले हैं। इसके अलावा वह सभी सितारे शामिल होंगे जो जामनगर के प्री-वेडिंग फंक्शन में पहुंचे थे। बता दें कि, जिस क्रूस पर पार्टी होने वाली है उसे 1 दिसंबर 2023 को लांच किया गया है अंबानी परिवार के मेहमानों के अलावा इस फंक्शन में 800 लोग शामिल होंगे। हालांकि, क्रूज की कैपेसिटी 3279 बताई जा रही है। इसके अलावा 600 स्टाफ होंगे जो मेहमानों का बेहतर ख्याल रखेंगे।
जिनेवा में है लंच की व्यवस्था
इस क्रूज की जर्नी इटली के पालेर्मो शहर से हो जाएगी बता दे कि, अंबानी परिवार ने अपने खास मेहमानों के लिए लंच की व्यवस्था डेस्टिनेशन जिनेवा में किया है। इतना ही नहीं प्री-वेडिंग फंक्शंस के लिए थीम सेट किया गया है। प्री-वेडिंग फंक्शन खत्म होने के बाद 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





