नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। किरण राव की फिल्म Laapataa Ladies ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने टॉप 15 इंटरनैशनल फिल्मों की लिस्ट शेयर की है। इसमें ‘लापता लेडीज़’ का नाम नहीं है, हालांकि ‘संतोष’ अभी भी बेस्ट इंटरनैशनल फीचर फिल्म की रेस में अभी भी बनी हुई है। यह ब्रिटिश फिल्म है जो हिंदी भाषा में बनी है और एक भारतीय पुलिसकर्मी की जिंदगी की कहानी बताती है। इसमें शहाना गोस्वामी और सुनीता राजवार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Santosh पहुंची Oscar के और करीब
फिल्म संतोष में अभिनेत्री शहाना गोस्वामी और सुनीता राजवार मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को कान फिल्म फेस्टिवल में भी खूब प्यार मिला था। शहाना गोस्वामी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘हमारी फिल्म संतोष को मिली इस छोटी सी उपलब्धि के लिए टीम के लिए बहुत खुश हूं, खासकर हमारी लेखिका-निर्देशक संध्या सूरी के लिए! 85 फिल्मों में से शॉर्टलिस्ट होना कितना अविश्वसनीय है। इसे पसंद करने वाले, इसका समर्थन करने वाले और इसके लिए वोट करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद।’
Oscar की इंटरनैशनल कैटेगिरी की टॉप 15 फिल्में
I’m Still Here (ब्राजील)
Universal Language (कनाडा)
Kneecap (आयरलैंड)
Vermiglio (इटली)
Flow (लातविया)
Armand (नॉर्वे)
From Ground Zero (फिलिस्तीन)
Dahomey (सेनेगल)
How to Make Millions Before Grandma Dies (थाईलैंड)
Santosh (यूनाइटेड किंगडम)
Waves (चेक गणराज्य)
The Girl with the Needle (डेनमार्क)
Emilia Pérez (फ्रांस)
The Seed of the Sacred Fig (जर्मनी)
Touch (आइसलैंड)
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म संतोष को संध्या सूरी ने निर्देशित किया है। मूवी में शाहाना एक कम उम्र की विधवा का किरदार निभा रही हैं। पति के गुजर जाने के बाद सरकारी योजना के तहत शाहाना को उनकी नौकरी विरासत में मिलती है। शाहाना केस को सुलझाते सुलझाते भ्रष्टाचार में फंस जाती हैं।
फिल्म लापता लेडीज ने किया था इतना कलेक्शन
फिल्म Laapata Ladies को लेकर ऐसी चर्चा थी कि वह ऑस्कर में अपनी जगह बना चुकी है। फिल्म को लेकर ऐसा भी कहा गया कि इसकी जगह ‘संतोष’ को चुना गया है। अब फिल्म को लेकर कंफर्मेशन सामने आ गई है की असल में यह फिल्म ऑस्कर के लिए सिलेक्ट नहीं हुई है। फिल्म लापता लेडीज 1 मार्च 2024 को रिलीज हुई थी। इसकी कहानी दो दुल्हनों के ऊपर है। जिनकी ट्रेन में अदला-बदली हो जाती है। किरण राव की ये फिल्म कई सामाजिक मुद्दों पर चोट करती है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 20.58 करोड़ है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 27.06 करोड़ का बिजनेस किया।




