नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘केसरी 2’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के पहले पार्ट में सारागढ़ी में हुए ऐतिहासिक युद्ध की सच्ची कहानी पर दिखाई गई थी। तो वहीं इस बार पार्ट 2 अक्षय कुमार सी शंकरन नायर का दमदार किरदार निभाएंगे। फिल्म में ‘जलियांवाला बाग हत्याकांड’ दिखाया जायेगा है।
फिल्म केसरी 2 का टीजर
फिल्म ‘केसरी 2’ के टीजर की शुरूआत से ही चारों तरफ से गोलियों की गूंज सुनाई देती हैं। जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।इन गोलियों की गूंज में आपको कई लोगों के दर्द में महसूस होंगे। आगे सुनाई दे रहा है कि लोग कैसे दरवाजा खोलने की गुजारिश कर रहे हैं, गोलीबारी रोकने की दरख्वास्त कर रहे हैं। इसके बाद फिरआगे दिखाया जाता है सीधा साल 1919 से कहानी शुरू होती है सबसे पहले अमृतसर स्वर्ण मंदिर दिखाई जाती है। फिरआवाज आती है, ‘ये सिर्फ 30 सेकेंड की फायरिंग थी। अंग्रेजों ने जलियांवाला बाग में पूरे 10 मिनट तक गोलियां चलाईं। और 12 घंटे तक जख्मियों को बाग में बंद रखा, ताकि गिद्ध उन्हें खा सकें। उन चीखों के बीच एक ललकार उठी।’
अक्षय कुमार का ऐसा हैं किरदार
फिल्म ‘केसरी 2’ में अक्षय कुमार के किरदार को भी काफी दमदार दिखाया है वो सी शंकरन नायर के किरदार में हैं। टीजर में आगे अक्षय कुमार की झलक दिखाई देती है। वो वकील के वेशभूषा में हैं। अंग्रेज कहता है, ‘आज तक क्राउन से कोई नहीं जीता है। मत भूलो कि तुम अभी भी ब्रिटिश सरकार के गुलाम हो।’ इसके बाद अक्षय उन्हीं के कोर्ट में उनको ही आंखें दिखते हुए नजर आते हैं।
फिल्म की कास्ट
फिल्म ‘केसरी 2’ में अक्षय कुमार के अलावा इस फिल्म में आर माधवन, अनन्या पांडे भी हैं। हालांकि टीजरमें दोनों की झलक नहीं दिखाई गई है। इस फिल्म के डायरेक्टर करण सिंह त्यागी हैं। प्रोड्यूसर हीरू यश जौहर, अरुणा भाटिया, करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्व मेहता, अमृतपाल सिंह बिंद्रा और आनंद तिवारी हैं। फिल्म के रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।




