नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म Kesari Chapter 2 की रिलीज डेट आ गई है। अजय देवगन के बाद अब अक्षय कुमार आर माधवन के साथ जोड़ी जमाते हुए नजर आएंगे। अभी उनकी साल 2025 की पहली फिल्म स्काई फोर्स रिलीज हो गई है। इसके अलावा उनकी अपकमिंग फिल्म जॉली LLB 3 की नई रिलीज डेट भी आ गई है। वहीं पिछले कुछ समय से फैंस अक्षय कुमार और आर माधवन के कोलाबोरेशन में बन रही फिल्म केसरी 2 के इंतजार में थे। लेकिन आखिरकार इन फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। मतलब अक्षय कुमार के फैंस के लिए यह बड़ी खबर है।
कब रिलीज होगा केसरी 2 का टीजर?
Kesari Chapter 2 के रिलीज डेट को ऐलान खुद अक्षय कुमार ने किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट शेयर की है और केसरी 2 की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। साथ ही यह भी बताया कि, आखिर इस फिल्म का टीजर किस दिन रिलीज होगा। एक खून से लथपथ दीवार पर गोलियों के दिखाई दे रहा है। उसके ऊपर लिखा है- ‘एक क्रांति जो साहस के रंग में रंग गई। केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग।’
वहीं, अक्षय कुमार ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- ‘कुछ लड़ाइयां हथियारों से नहीं लड़ी जातीं। केसरी चैप्टर 2 का टीजर 24 मार्च को आ रहा है। 18th अप्रैल 2025 को रिलीज होगी फिल्म।’
अनन्या पांडे भी हैं फिल्म का हिस्सा
हाल ही में अक्षय कुमार कि फिल्म जॉली LLB 3 अप्रैल के महीने में आने वाली थी। लेकिन बाद में रिलीज कैंसिल कर दी गई थी। अब ये फिल्म 19 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज की जाएगी। वहीं दो दिन के अंदर ही अक्षय कुमार की दो फिल्मों की रिलीज डेट सामने आई है। केसरी 2 की इस फिल्म में वे आर माधवन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इससे पहले शैतान फिल्म में अजय देवगन संग आर माधवन की जोड़ी जमी थी। केसरी 2 में अक्षय कुमार और आर माधवन के अलावा अनन्या पांडे नजर आएंगी।




