back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मेगोंग फेस्टिवल में स्टेज पर कनिका कपूर के साथ हुआ कुछ ऐसा! सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

मेगोंग फेस्टिवल में स्टेज पर कनिका कपूर के साथ हुई छेड़छाड़ ने बड़े आयोजनों में कलाकारों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  बॉलीवुड की चर्चित प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर के साथ रविवार रात मेगोंग फेस्टिवल में एक शर्मनाक घटना घटी। लाइव परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर अचानक एक शख्स घुस आया और कनिका को पकड़ने की कोशिश करने लगा। इस हमले के बावजूद सिंगर ने तुरंत अपने आप को संभाला और गाना जारी रखा। सुरक्षा कर्मियों ने तुंरत हस्तक्षेप किया और आरोपी को स्टेज से नीचे उतारा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोगों ने आयोजकों से कलाकारों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम की मांग की है।

View this post on Instagram

हैरान कर देने वाला पल कैमरे में कैद

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कनिका मंच पर गा रही हैं, तभी एक युवक दौड़कर आता है और बिना अनुमति उन्हें पकड़ने की कोशिश करता है। अचानक हुए इस हमले से कनिका घबरा जाती हैं, लेकिन तुरंत पीछे हटकर खुद को संभालती हैं। सुरक्षा टीम ने समय रहते हस्तक्षेप किया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

कनिका की इंडस्ट्री पर कड़ी टिप्पणी

इस घटना के कुछ दिन पहले ही कनिका कपूर ने बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगर्स के भुगतान और रॉयल्टी की कमी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने कहा कि शुरुआती प्रोजेक्ट्स के लिए उन्हें कभी-कभी सिर्फ 101 रुपये दिए गए। कनिका ने इंडस्ट्री में कलाकारों की वित्तीय असुरक्षा पर भी ध्यान दिलाया और कहा कि लाइव परफॉर्मेंस ही कई सिंगर्स के लिए आय का मुख्य स्रोत हैं।

लोकप्रिय गायिका और पेशेवर चुनौतियां

‘बेबी डॉल’, ‘चिट्टियां कलाइयां’ और कई सुपरहिट गानों के लिए मशहूर कनिका कपूर पिछले एक दशक में बॉलीवुड की सबसे चर्चित गायिकाओं में शामिल हैं। लंबे समय से इंडस्ट्री में होने के बावजूद वे लगातार कलाकारों के अधिकार और सुरक्षा के मुद्दों पर खुलकर बात करती रही हैं। स्टेज पर हुए इस हमले ने न केवल सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि पेशेवर कलाकारों की चुनौतियों को भी उजागर किया है।

कनिका कपूर के साथ हुई यह घटना बड़े आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था की अनिवार्यता को दर्शाती है। आयोजकों और प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि कलाकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि मंच पर कला का प्रदर्शन बिना किसी डर और खतरे के हो सके।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...