back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ का जलवा एडवांस बुकिंग में बरकरार, ओपनिंग डे पर मचा सकती है धमाल

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की स्पाई थ्रिलर 'वॉर 2' ने रिलीज़ से पहले ही एडवांस बुकिंग में 8.5 करोड़ की कमाई की। दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर सिनेमाघरों में जबरदस्त धमाका होने वाला है। एक तरफ जहां रजनीकांत की ‘कुली’ रिलीज के लिए तैयार है, वहीं दूसरी ओर यशराज स्पाई यूनिवर्स की अगली पेशकश ‘वॉर 2’ टिकट बुकिंग में धूम मचा रही है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म ने रिलीज़ से पहले ही करोड़ों की कमाई कर ली है। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या यह ‘पठान’ और ‘वॉर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड्स तोड़ पाएगी।

 एडवांस बुकिंग में 11 करोड़ का धमाका

हिंदी और तेलुगु में टिकटों की बंपर बिक्री, सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दोपहर 1 बजे तक भारत में ₹11.91 करोड़ की एडवांस बुकिंग कर ली थी। कुल 4.25 लाख से ज़्यादा टिकटें बिक चुकी हैं,जिनमें 2.04 लाख टिकट हिंदी और 2.01 लाख टिकट तेलुगु में बिकीं। खास बात ये रही कि जैसे ही आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बुकिंग खुली, तेलुगु बेल्ट में टिकटों की बिक्री में भारी उछाल आया।

 टिकट की कीमतें भी रिकॉर्डतोड़!

आंध्र में 500 का शो, बढ़े रेट्स का बड़ा फायदा, राज्य सरकार की ओर से आंध्र प्रदेश में ‘वॉर 2’ को विशेष शो और टिकट दरें बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है। सुबह 5 बजे का प्रीमियर शो 500 में बेचा जा रहा है। 14 से 23 अगस्त तक सिंगल स्क्रीन में 75 और मल्टीप्लेक्स में 100 की अतिरिक्त वसूली होगी। यानी औसतन टिकट की कीमतें सिंगल स्क्रीन में 222 और मल्टीप्लेक्स में 277 तक पहुँच गई हैं।

‘वॉर 2’ बनाम ‘पठान’ और ‘वॉर’: कौन मारेगा बाज़ी?

पठान 57 करोड़ के साथ टॉप पर, वॉर ₹53.35 करोड़ पर ‘पठान’ अब तक YRF स्पाई यूनिवर्स की सबसे बड़ी ओपनिंग रही है, जिसने पहले ही दिन भारत में 57 करोड़ और दुनियाभर में 104.80 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं 2019 की ‘वॉर’ ने पहले दिन 53.35 करोड़ की नेट कमाई की थी। ‘वॉर 2’ की शुरुआत भले अच्छी हो, लेकिन क्या यह इन दिग्गजों के आंकड़े पार कर पाएगी, यह आने वाला वक्त ही बताएगा।

 जूनियर एनटीआर ने आंध्र सरकार को कहा धन्यवाद

आंध्र सरकार द्वारा फिल्म को विशेष छूट दिए जाने पर जूनियर एनटीआर ने एक्स पूर्व ट्विटर पर पोस्ट कर जताया आभार लिखा, आंध्र प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री @NCBN गुरु और उपमुख्यमंत्री श्री @PawanKalyan गुरु को #War2 के लिए नया सरकारी आदेश पारित करने हेतु हार्दिक धन्यवाद। साथ ही सिनेमैटोग्राफी मंत्री श्री @kanduladurgesh गुरु का भी आभार।

 ‘कुली’ से टक्कर, दक्षिण में जबरदस्त क्लैश

रजनीकांत की फिल्म की बुकिंग 14.8 करोड़ पार, ‘वॉर 2’ को सबसे बड़ी चुनौती मिल रही है रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ से। तमिल बेल्ट में फिल्म की एडवांस बुकिंग 14.8 करोड़ तक पहुंच गई है, जो ‘वॉर 2’ की तुलना में लगभग 30% ज्यादा है। अब देखना ये होगा कि नॉर्थ इंडिया में ऋतिक और साउथ में एनटीआर की जोड़ी इस चुनौती का सामना कैसे करती है।

 14 अगस्त को फैसला होगा

स्वतंत्रता दिवस से पहले बॉक्स ऑफिस की जंग, ‘वॉर 2’ की रिलीज़ में अब महज़ कुछ घंटे बाकी हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने जा रही इस बिग बजट स्पाई-थ्रिलर से दर्शकों की उम्मीदें बहुत ऊंची हैं। एडवांस बुकिंग ने उम्मीद जरूर बढ़ा दी है, पर क्या यह फिल्म ‘पठान’ और ‘वॉर’ जैसी ओपनिंग दे पाएगी, इसका फैसला होगा 14 अगस्त को सिनेमाघरों में।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵