back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

HAQ Box Office: यामी और इमरान की फिल्म ने सोमवार को मारी बड़ी छलांग, देखें टोटल कलेक्शन

फिल्म 'हक' (Haq) ने वीकेंड में धांसू कमाई करने के बाद अब सोमवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने रुपये कमाने में सफल रही चलिए टोटल कलेक्शन जानते है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । यामी गौतम और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘हक’ ने बॉक्स ऑफिस पर वीकेंड के बाद अब सोमवार को भी शानदार कलेक्शन दर्ज किया है। कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित यह फिल्म रिलीज के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है। शाह बानो केस से प्रेरित इस संवेदनशील और भावनात्मक कहानी ने दर्शकों के दिलों को छू लिया है, जिसका असर फिल्म की कमाई में साफ झलक रहा है।

रविवार को फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और इसने पहले दिन की तुलना में लगभग दोगुनी कमाई की। यामी गौतम और इमरान हाशमी की गहन अभिनय क्षमता की हर ओर सराहना हो रही है। छोटे बजट में बनी ‘हक’ ने न केवल दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर सोनाक्षी सिन्हा की ‘जटाधारा’ से बेहतर प्रदर्शन भी किया है।

‘हक’ का रविवार धमाका

फिल्म ‘हक’ ने अपने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। शुक्रवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ की ओपनिंग के साथ धीमी शुरुआत की थी, लेकिन शनिवार को इसमें 91% से अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिली और कलेक्शन बढ़कर 3.35 करोड़ हो गया। रविवार, यानी तीसरे दिन, ‘हक’ ने अपनी कमाई में और इजाफा किया और लगभग 3.75 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया, जो शनिवार की कमाई से भी अधिक है। इस तरह, फिल्म के पहले तीन दिनों का कुल कलेक्शन लगभग 8.85 करोड़ रुपये हो गया है। 

चौथे दिन की कमाई (सोमवार कलेक्शन )

 Sacnilk के अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म ‘हक’ ने चौथे दिन यानी सोमवार को 1 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। रविवार के मुकाबले सोमवार के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। यह मूवी 4 दिनों के अंदर 9.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है। 

क्‍या है फिल्‍म की कहानी ?

‘हक’ की बॉक्स ऑफिस पर सफलता का मुख्य कारण इसकी मजबूत कहानी और कलाकारों की बेहतरीन एक्टिंग है। फिल्म शाह बानो के असली कानूनी संघर्ष से प्रेरित है, जिसे यामी गौतम और इमरान हाशमी ने पर्दे पर प्रभावशाली ढंग से जीवंत किया है। डायरेक्टर सुपर्ण वर्मा ने इस संवेदनशील मुद्दे को बेहद सावधानी और संवेदनशीलता के साथ पेश किया है, जिससे यह सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा न रहकर एक मानवीय और भावनात्मक कहानी बन गई है। फिल्म की कहानी और परफॉर्मेंस ने दर्शकों के बीच सकारात्मक प्रतिक्रिया पैदा की है। इन कारकों के चलते उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में ‘हक’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और मजबूती से बढ़ेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵