back to top
39.1 C
New Delhi
Thursday, May 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Friday OTT Release: इस फ्राइडे ओटीटी पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, रिलीज हो रहीं ये नई फिल्में और सीरीज

Friday OTT Release 24 April 2026: इस वीकेंड OTT पर नई फिल्में और वेब सीरीज की भरमार है। Netflix, Prime Video, JioHotstar और ZEE5 पर रिलीज हो रहीं थ्रिलर, हॉरर, रोमांस और एक्शन कंटेंट की पूरी लिस्ट यहां जानें और अपने वीकेंड को बनाएं एंटरटेनिंग।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इस शुक्रवार यानी 24 अप्रैल को OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। एक्शन, सस्पेंस, हॉरर और रोमांस हर तरह का कंटेंट इस बार दर्शकों के लिए मौजूद है। अगर आप वीकेंड पर कुछ नया देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये लिस्ट आपके काम की है।

‘प्रतिछाया’ – पॉलिटिकल थ्रिलर का मजा

प्रतिछाया एक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें निविन पॉली लीड रोल में नजर आ रहे हैं। सिनेमाघरों में खास प्रदर्शन न कर पाने के बाद अब यह फिल्म OTT पर रिलीज हो रही है। इसे आप JioHotstar पर देख सकते हैं।

24 – टाइम के खिलाफ दौड़

24 एक दमदार थ्रिलर सीरीज है, जिसमें अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं। कहानी एक आतंकी साजिश को रोकने और अपनी बेटी को बचाने की जद्दोजहद के इर्द-गिर्द घूमती है। इसे भी आप JioHotstar पर देख सकते हैं।

‘If Wishes Could Kill’ – डर और रहस्य से भरपूर

If Wishes Could Kill एक हॉरर फिल्म है, जो एक रहस्यमय ऐप की कहानी दिखाती है। यह ऐप इच्छाएं पूरी करता है, लेकिन बदले में मौत की उलटी गिनती शुरू हो जाती है। इसे आप Netflix पर देख सकते हैं

‘New Bandits Season 2’ – बदले और संघर्ष की कहानी

New Bandits Season 2 में बदले और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच संघर्ष दिखाया गया है। इसे आप Prime Video पर देख सकते हैं।

‘Greenland: Migration’ – तबाही के बाद की कहानी

Greenland: Migration एक सर्वाइवल ड्रामा है, जिसमें विनाश के बाद परिवार की संघर्ष भरी यात्रा दिखाई गई है।

‘Apex’ – जंगल में जंग

Apex एक सर्वाइवल थ्रिलर है, जिसमें चार्लीज़ थेरॉन लीड रोल में हैं। कहानी एक खतरनाक शिकारी से बचने की है। इसे Netflix पर देखा जा सकता है।

‘Band Melam’ – प्यार और सपनों की कहानी

Band Melam एक इमोशनल लव स्टोरी है, जिसमें बचपन के दोस्तों की कहानी दिखाई गई है। इसे आप ZEE5 पर देख सकते हैं। इस हफ्ते OTT पर हर तरह का कंटेंट रिलीज हो रहा है। थ्रिलर, हॉरर, रोमांस और एक्शन। ऐसे में आपका वीकेंड पूरी तरह एंटरटेनिंग होने वाला है। अब बस अपनी पसंद की फिल्म या सीरीज चुनिए और एंजॉय कीजिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

दिल्ली प्राइवेट बस गैंगरेप केस पर गरमाई राजनीति, AAP ने दिलाई निर्भया कांड की याद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली में प्राइवेट बस में गैंगरेप...

Jennifer Winget का छाया ग्लैमरस अंदाज, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) भारतीय...

20 हजार से कम में मिल रहे ये दमदार 5G स्मार्टफोन, पुराना और स्लो मोबाइल आज ही बदलें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ...

थोक मंहगाई दर में भारी बढ़ोतरी ने 42 महीने का रिकार्ड तोड़ा, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को थोक महंगाई दर ने...

बकरीद से पहले बंगाल में पशु कटान पर पूरी तरह रोक? Suvendu Adhikari के फैसले से मचा सियासी घमासान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में बकरीद से पहले...

वीडी सतीशन होंगे केरलम के अगले मुख्यमंत्री, 10 दिन बाद कांग्रेस ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आखिरकार केरलम...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵