नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज होते ही अपना जादू दिखाने शुरू कर दी है। फिल्म ‘धुरंधरः द रिवेंज’ का जलवा सिनेमाघरों में देखने को मिल रहा है। 19 मार्च को सिनेमाघर में दस्तक देने वाली ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऐसी आंधी लेकर आई हैं को जमकर कमाई कर रही हैं। अब फिल्म।के 8वें दिन का कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ गई है। तो चलिए जानते हैं फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना हुआ है।
दर्शक कर रहे तारीफ
फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा सभी किरदारों ने अपनी एक्टिंग बखूबी निभाई है जिसका सोशल मीडिया पर काफी बधाई हो रहा है। दर्शक फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म के बारे में काफी कुछ कहते हुए नजर आ रहे हैं और फिल्म को काफी बढ़िया बता रहे हैं। दर्शकों को दर्शकों से मिल रहा ऐसा रिव्यू ही फिल्म को काफी अच्छा बना रहा है जिसे देखकर लोग और ज्यादा फिल्म देखने पहुंच रहे हैं।
धुरंधर 2′ ने मचाया गदर
आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 ने ओपनिंग डे पर 145 करोड़ का कलेक्शन किया था और यह लगातार शानदार कमाई कर रही है। वहीं, मूवी ने 8वें दिन भी काफी बढ़िया कमाई की है जिसका कलेक्शन रिपोर्ट सामने है।Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने अपने दूसरे गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर लगभग 49.70 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की। इन आंकड़ों से पता चलता है कि इस हफ्ते के बीच में कमाई में थोड़ी गिरावट आई थी और इसी के चलते फिल्म की कमाई में बहुत कम बढ़ोतरी देखने को मिली।
अब तक टोटल इतना कलेक्शन
यह फिल्म, जिसने सिर्फ प्रीव्यू शो से ही लगभग 43 करोड़ रुपये से जबरदस्त शुरुआत की थी। गुरुवार, 19 मार्च को लगभग 102.55 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही। शुक्रवार को फिल्म ने लगभग 80.72 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन वीकेंड पर इसकी रफ्तार तेज हो गई। इसने लगभग 113 करोड़ रुपये कमाए और रविवार को भी लगभग 114.85 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की।
8वें दिन 49.70 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अनुमानित तौर पर 674.17 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, कुल ग्रॉस कलेक्शन 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने भारत में 805.32 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।




