नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत अब कानूनी तौर पर अलग होने वाले हैं। वो अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हालांकि 2 साल पहले भी एक्टर ने अपनी पत्नी से अलग होने का दवा किया था। वहीं, अब ऐश्वर्या रजनीकांत ने आधिकारिक तौर पर पति धनुष से तलाक की अर्जी कोर्ट में लगा दी है।
एक्स कपल ने सेक्शन 13-B के तहत याचिका लगाई
ऐश्वर्या रजनीकांत एक्टर रजनीकांत की बेटी हैं। उन्होंने साल 2004 में धनुष से शादी की थी। इनकी शादी के 18 साल बाद जनवरी 2022 में दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर अपने फैंस को हैरान कर दिया था। जिसके बाद से फैंस उनकी दूसरी शादी का अंदाजा लगा रहे थे। लेकिन ऐसी अब तक कोई खबर नहीं आई। वहीं अब सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, धनुष और ऐश्वर्या ने फैमिली कोर्ट में सेक्शन 13-B के तहत याचिका लगाई है। इसके मायने ये हैं कि वे आपसी सहमति से एक-दूसरे को तलाक देना चाहते हैं। कोर्ट जल्द ही इनकी याचिका पर सुनवाई करेगी। बता दें कि इनके 2 बेटे भी हैं जिनका नाम यात्रा और लिंगा है।
धनुष ने किया था अलग होने का पोस्ट
17 जनवरी 2022 को धनुष ने ऐश्वर्या के साथ सेपरेशन का ऐलान किया। उन्होंने एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, “18 साल तक दोस्त, कपल, पैरेंट्स और एक-दूसरे के हर सुख दुःख में साथ खड़े रहे। लेकिन आज हम वहां खड़े हैं, जहां से हमारे रास्ते अलग हो गए हैं। ऐश्वर्या और मैंने अपनी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। और दूर रहकर एक-दूसरे को समझने के लिए समय लेने का फैसला कर लिया है।”
अपने-अपने करियर पर किया फोकस
अलग होने के फैसले के बाद ऐश्वर्या ने फिल्म ‘लाल सलाम’ से निर्देशन के रूप में नजर आईं। इस फिल्म में रजनीकांत एक विस्तारित कैमियो में थे। वहीं, धनुष भी अपनी अपकमिंग फिल्मों और डायरेक्शन में व्यस्त हैं और जल्द ही एक नई फिल्म की जानकारी देंगे।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





