back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

De De Pyaar De 2 Twitter Review: कॉमेडी, ड्रामा और एंटरटेनमेंट का परफेक्ट मिश्रण!फैंस का आया ऐसा रिएक्शन

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक कॉमेडी ‘दे दे प्यार दे 2’ सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है, जिसे दर्शकों ने परिवार के साथ देखने लायक फिल्म बताया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को धमाकेदार वापसी करते हुए, अजय देवगन की नई रोमांटिक कॉमेडी ‘दे दे प्यार दे 2’ सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। यह फिल्म 2019 में आई हिट फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ की सीक्वल है। पहली फिल्म में हमने देखा था कि अजय देवगन के किरदार आशिष मेहरा ने रकुल प्रीत सिंह की भूमिका को अपने परिवार से मिलवाया, जिसके बाद हंसी-मजाक और हलचल का दौर शुरू हुआ। जिसमें इस बार आशीष को आयशा के माता-पिता से अप्रूवल लेने के लिए कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।शुरुआती शोज के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया (Twitter/X Reviews) जबरदस्त सकारात्मक रही है, जहां नेटिजन्स ने इसे एक ‘फुल ऑन फैमिली एंटरटेनर’ बताया है। 

इस बार कहानी का केंद्र बिंदु बदल गया है। दे दे प्यार दे 2 में हम देखते हैं कि आयेशा खुराना (रकुल प्रीत सिंह) अपने प्रेमी आशिष को अपने माता-पिता से मिलवाती हैं। फिल्म में इस उम्र के अंतर से पैदा होने वाली नोंक-झोंक, परिवार और प्यार के बीच संतुलन को बड़े ही मनोरंजक अंदाज में दिखाया गया है।

https://x.com/SANDEEPMH07/status/1989107894722465864?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1989107894722465864%7Ctwgr%5E36a72deccccfb460a1ca4b8190a978ef5c9182d4%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.herzindagi.com%2Fmovies%2Fde-de-pyaar-de-2-twitter-review-ajay-devgn-and-rakul-preet-singh-starrer-wins-hearts-article-1047135

ट्विटर पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं


नेटिज़न्स की प्रतिक्रिया से साफ है कि फिल्म परिवार और दोस्तों के साथ देखने लायक है।

ट्विटर यूज़र @PrinceYadav8848 ने लिखा, “कॉमेडी और ड्रामा का परफेक्ट मिश्रण। #DeDePyaarDe2 100% फैमिली एंटरटेनर है। अजय देवगन और आर. माधवन की तकरार शानदार है। रकुल प्रीत सिंह और मीजान जाफ़री ने कमाल कर दिया। #AjayDevgn 

यूज़र @winnie_the_puja ने कहा, “परिवार, प्यार, हंसी और भावनात्मक पल – इस फिल्म में सब कुछ है। इसे बड़े पर्दे पर देखें #DeDePyaarDe2 @SANDEEPMH07 ने लिखा, ब्लॉकबस्टर फिल्म #DeDePyaarDe2 शानदार मूवी, पसंद आई। 4/5 #RakulPreetSingh #AjayDevgn @HiteshKumar2112 ने अपनी समीक्षा में लिखा, #DeDePyaarDe2Reviewरेटिंग 3.5/5 जिसमें इस फिल्म को मज़ेदार, ड्रामा और भावनाओं से भरपूर। पहली हाफ पूरी तरह से कॉमेडी, दूसरी हाफ में थोड़ी इमोशन और ड्रामा। #AjayDevgn #RakulPreetSingh #RMadhavan । 

https://twitter.com/HiteshKumar2112/status/1989200479562396048

फिल्म की स्टार कास्ट


अजय देवगन – आशिष मेहरा

रकुल प्रीत सिंह – आयेशा खुराना

आर. माधवन – राज्जी खुराना (आयेशा के पिता)

गौतमी कपूर – श्रीमती खुराना (आयेशा की मां)

मीजान जाफ़री – समीर

जावेद जाफ़री – रोणक (आशिष के दोस्त)

इशिता दत्ता – किट्टू (आयेशा की भाभी)

संजीव सेठ – किट्टू के पिता

सुहासिनी मुलाय – नानी

ग्रेसी गोस्वामी – तिया

फिल्म की कहानी


IMDb के अनुसार, दे दे प्यार दे 2 की कहानी प्यार और परिवार के बीच जंग पर आधारित है। जब आशिष आयशा के घर जाते हैं, तो उनका रिश्ता सबसे कठिन परीक्षा से गुजरता है। क्या यह उम्र के अंतर वाला रोमांस परिवार के दिल जीत पाएगा या हलचल मचाएगा? फिल्म हर तरह के दर्शकों के लिए हंसी, रोमांस और भावनाओं से भरपूर अनुभव देने का वादा करती है। ये फिल्म अब सिनेमाघरों में उपलब्ध है। अगर आप परिवार और दोस्तों के साथ हँसी-मज़ाक, प्यार और ड्रामा का आनंद लेना चाहते हैं, तो दे दे प्यार दे 2 जरूर देखें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...