back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आमिर खान की फिल्‍म ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर रिलीज होते ही उठी बायकॉट की मांग, जानिए क्या हैं मामला?

आमिर खान जब भी कोई फिल्‍म लेकर आते है तो वो रिलीज से पहले सवालिया निशाने पर आ जाती है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को सिनेमाघरों में दस्‍तक देगी। फिल्‍म का ट्रेलन रिलीज कर दिया गया है। जहां लोग इसे काफी पंसद कर रहे है, तो वहीं, ट्रेलर रिलीज होते से ही फिल्‍म को बायकॉट करने की मांग उठने लगी है। आमिर खान जब भी कोई फिल्‍म लेकर आते है तो वो रिलीज से पहले सवालिया निशाने पर आ जाती है। उनकी आखिरी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को बायकॉट करने की मांग उठी थी और अब सितारे जमीन पर के साथ भी वैसा ही हो रहा है।

 ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर को काफी लोग पसंद कर रहे है। तो वही, दूसरी ओर ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही फिल्‍म का बायकॉट करने की मांग उठने लगी है। सितारे जमीन पर फिल्‍म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। सोशल मीडिया पर आमिर खान को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। फिल्‍म को बायकॉट करने की अपील की जा रही है। 

इस वजह से कर रहे बायकॉट


दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच चले राजनीतिक टकराव के दौरान कई सेलेब्स और डायरेक्‍टर्स ने भारत का खुलकर सपोर्ट किया था। उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को नमन किया। पाकिस्‍तान के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई की सराहना और तारीफ की थी। मगर इस बीच, एक्‍टर आमिर ने इस पर कोई एक्‍शन, रिएक्ट नहीं किया था। उन्होंने पूरी तरह से इस मामले में चुप्पी साध ली। ये बात भारतीयों को रास नहीं आई। इसी वजह से लोग सितारे जमीन पर को बायकॉट कर रहे हैं।

सितारे जमीन पर को किया बायकॉट


फिल्‍म ‘सितारे जमीन पर’ के ट्रेजर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्‍म के बायकॉड की मांग उठ रही है। कई लोग फिल्‍म के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। सोशम मीडिया पर लोग ढेर सारे पोस्ट कर रहे हैं। इसमें एक यूजर ने लिया- इतना क्या पाकिस्तान से प्रेम है जो एक ट्वीट तक नहीं किया देश की सेना के लिए। दूसरे यूजर ने लिखा-जो हमारे जवानों के लिए एक शब्द भी। न बोला हो, उसका फिल्म भी हम नहीं, देखेंगे न ही किसी को देखने देंगे। इसके फिल्म का बॉयकॉट करना चाहिए। एक अन्‍य ने लिखा- ‘सितारे जमीन पर’ को बायकॉट करो… क्योंकि बॉलीवुड के पास देश को सपोर्ट करने के लिए समय नहीं है। और एक अन्‍य ने लिखा- वह अपने पाकिस्तानी फैंस को दुखी नहीं कर सकते। इस लिए ये सेना के सपोर्ट में नहीं आए। 

Advertisementspot_img

Also Read:

जब आमने-सामने आए सनी देओल और आमिर खान, बॉक्स ऑफिस पर किसकी हुई जीत?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉक्स ऑफिस के इतिहास में 15 जून 2001 एक यादगार तारीख मानी जाती है। इसी दिन दो बड़े सितारे- आमिर खान और सनी...
spot_img

Latest Stories

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...