back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रणबीर स्टारर ‘रामायण’ में विजय सेतुपति बनेंगे विभीषण

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म रामायण में राम के रूप में रणबीर नज़र आएंगे। वहीं विभीषण के रोल के लिए विजय सेतुपति को फाइनल कर लिया गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण इस समय सुर्खियों में बनी हुई है। यह फिल्म नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही है, जिसमें राम का किरदार रणबीर कपूर और माता सीता का किरदार साउथ एक्ट्रेस सई पल्लवी निभा रही हैं। खबरों की मानें तो फिल्म में विभीषण का किरदार विजय सेतुपति निभा सकते हैं। इस बात की अभी ऑफीशियली अनाउंसमेंट नहीं हुई है, इस फिल्म में रावण का अवतार केजीएफ स्टार यश निभाएंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म साल 2025 में दिवाली के मौके पर रिलीज हो सकती है।

विजय सेतुपति निभा सकते हैं विभीषण का किरदार – रामायण के स्टार कास्ट की हर जगह चर्चा हो रही है। नितेश तिवारी से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया कि विजय फिल्म की स्क्रिप्ट और नेरेशन से काफी प्रभावित नजर आए। लेकिन कहा जा रहा है, कि विजय ने अभी तक फिल्म साइन नहीं की है। अभी विजय सेतुपति और निर्देशक के बीच में लॉजिस्टिक्स और फाइनेंस को लेकर बातचीत होनी है।

सई पल्लवी से पहले आलिया को सीता का किरदार किया गया था ऑफर- फिल्म मेकर्स ने सई पल्लवी से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को सीता का रोल ऑफर किया था मगर फिल्म की डेट्स संजय लीला भंसाली की ‘बैजू बावरा’ के साथ क्लैश कर रही थीं। इस वजह से आलिया की जगह सई पल्लवी को फिल्म ऑफर की गई।

सनी देओल बनेंगे हनुमान

‘रामायण’ में सनी देओल हनुमान के किरदार में नज़र आएंगे। सनी देओल ने फिल्म के दौरान कोई और प्रोजेक्ट नहीं लेने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हनुमान के किरदार के लिए सनी अपनी बॉडी को ट्रांसफॉर्म करने पर फोकस कर रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

स्कूल फंक्शन में डांस और छोटी गाड़ी में घूमने पर Govinda ने दी सफाई, जानिए एक्टर ने क्या बताई असली वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता Govinda हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...