नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। Rajkumar Rao की अपकमिंग फिल्म Vicky Vidya Ka Woh Wala Video का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में उनके साथ Tripti Dimri नजर आ रही हैं। ये फिल्म एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें पूरी कहानी एक सीडी (CD) के इर्द-गिर्द घूमती हैं। वहीं ट्रेलर सामने आने के बाद अब फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आप को बता दें कि, 15 अगस्त को रिलीज हुई एक्टर की फिल्म Stree 2 ने सिनेमाघरों में धमाल मचाया हुआ है। वहीं अब फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
इस साल इन 3 फिल्मों में नजर आए एक्टर
Rajkumar Rao इस साल Vicky Vidya Ka Woh Wala Video से पहले 3 फिल्मों में नजर आ चुके हैं। तो चलिए उन फिल्मों के बारे में जानते हैं।
श्रीकांत
Rajkumar Rao की फिल्म ‘श्रीकांत’ फेमस बिजनेसमैन श्रीकांत बोला की बायोग्रफी फिल्म है। इस फिल्म में एक्टर ने नेत्रहीन श्रीकांत बोला का किरदार निभाया है। ये फिल्म 10 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। Rajkumar Rao के साथ फिल्म में ज्योतिका और शरद केलकर भी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है।
मिस्टर एंड मिसेज माही
Rajkumar Rao की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में उनके साथ जाह्नवी कपूर भी नजर आई थी। इस फिल्म की कहानी क्रिकेट खेल के इर्द-गिर्द घूमती हैं। फिल्म में Rajkumar Rao का सपना होता है की वो क्रिकेट खेले लेकिन जब वो साकार नहीं होता तो उसको अपनी पत्नी द्वारा पूरा करते हैं। वहीं इस फिल्म में पति पत्नी का अटूट रिश्ता भी देखने को मिलेगा।
स्त्री 2
Rajkumar Rao की फिल्म Stree 2, 15 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर इसका जबरदस्त धमाल देखने को मिला। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही कई रिकॉर्ड्स बना डाले थे। ये फिल्म साल 2018 में आई ‘स्त्री’ की सीक्वल है। जहां पहले पार्ट में ‘स्त्री’ ने सब को डराया तो इस बार कहानी में सरकाटे का साया दहशत मचाते हुए दिखा।फिल्म के साथ साथ इसके गानें भी काफी हिट हुए थे।
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
Rajkumar Rao और Tripti Dimri की फिल्म Vicky Vidya Ka Woh Wala Video इस समय लगतार चर्चा में हैं। इस फिल्म में Vijay Raj, Tiku Talsania और Mallika Sherawat भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ लोग फिल्म की कहानी और इसकी कॉमेडी की ही बात कर रहे हैं।ये फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaffUM7I7Be7ERRVfL2L





