नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अभी भी Stree 2 की सफलता का जश्न मना रहे राजकुमार राव और एनिमल फेम तृप्ति डिमरी जल्द ही फिल्म Vicky Vidya Ka Woh Wala Video में नज़र आएंगे। फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है। इससे पहले उन्होंने ड्रीम गर्ल बनाई थी। फिल्म में Rajkumar Rao और Tripti Dimri पति-पत्नी के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में विजय राज, टीकू तलसानिया और मल्लिका शेरावत भी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे।
ऐसा है ट्रेलर ?
ट्रेलर शुरू होता है विक्की और विद्या की शादी से। Rajkumar Rao विक्की बने हैं और Tripti Dimri विद्या का रोल निभा रही हैं। विक्की कहता है कि अमेरिकी अपनी सुहागरात का वीडियो बनाते हैं और इसलिए पूरी जिंदगी खुश रहते हैं। दोनों अपनी सुहागरात का वीडियो बनाते हैं और एक सीडी में उस वीडियो को सेव करते हैं। लेकिन वो सीडी चोरी हो जाती है और उसके बाद शुरू होती है फिल्म की असली कॉमेडी। सीडी को खोजने का जिम्मा इंस्पेक्टर बने विजय राज उठाते हैं और शुरू होती है सीडी खोज। ट्रेलर में ब्लैकमेलिंग का भी एक ऐंगल है।
विजय को इस केस में इंटरेस्ट नहीं आता है और वो ट्रेलर में ये कहते हुए सुनाई देते है कि वो इसी दिन के लिए इंस्पेक्टर बने थे। उसके बाद विजय की मुलाकात मल्लिका शेरावत से होती है और फिर केस की जांच ध्यान से करने लगने जाते है।
ट्रेलर में है फूल कॉमेडी
मैरिज नाईट की खोई हुई वीडियो का केस जैसे-जैसे आगे बढ़ता है कॉमेडी सीन्स और भी ज्यादा देखने को मिलता है। आपको बता दें कि लम्बे समय के बाद इस फिल्म से पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी की भी पर्दे पर वापसी हुई है। पूरे ट्रेलर में बैकग्राउंड में उनका गाया गाना ‘ना ना ना रे’ सुनाई देता है।
ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि विद्या को अचानक लगने लगता है कि उसके पति का कहीं और अफयेर चल रहा है। वहीं ट्रेलर में विक्की का डायलॉग हम जैसे मिडिल क्लास लड़के डेट पर नहीं, भंडारों पे जाते हैं.’ दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
सोशल मीडिया पर ट्रेलर को लेकर लोगों का ऐसा रिएक्शन ?
फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का ट्रीजर ट्रेलर फैंस को बहुत पसंद आया है और उन्हें अब सिर्फ फिल्म का इंतज़ार है। फैंस का कहना है कि राजकुमार ने इस साल एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। वहीं कई फैंस विजय राज और मलाइका शेहरावत की एक्टिंग की भी तारीफ कर रहे है। फैंस का ऐसा रिएक्शन देख के ये तो साफ हो गया है कि उन्हें 11 अक्टूबर का बेसब्री से इंतज़ार है क्योंकि इसी दिन फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी ।





