नई दिल्ली/रफ्तार न्यूजः रणवीर सिंह ने शनिवार को अपनी अगली फिल्म की घोषणा की। हांलाकि, फिल्म का नाम अभी रिविल नहीं किया गया है मगर फिल्म की अफवाहें हफ्तों से चल रही हैं, जिससे नई फिल्म को लेकर काफी फैन्स में उत्साह है। लोग सोच रहें हैं कि यह फिल्म बड़ी हिट होगी। डायरेक्टर आदित्य धर ने अपनी बेहतरीन सोच और फिल्म की दिलचस्प कहानियों के कारण एक शानदार कास्ट इकट्ठा की है।
स्टार कास्ट और डायरेक्शन
इस फिल्म को डायरेक्ट आदित्य धर करेंगे। फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे मशहूर कलाकार शामिल होंगे। फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज़ की ज्योति देशपांडे और लोकेश धार और उनके बैनर बी62 स्टूडियोज़ के तहत किया जा रहा है। यह आइडिया धर की हाल ही की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ की सफलता के बाद आ रही है। इस फिल्म की मुख्य शूटिंग अब आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है।
रणवीर सिंह का इंस्टाग्राम पोस्ट
रणवीर सिंह ने इस फिल्म की घोषणा करते हुए अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “यह मेरे प्रशंसकों के लिए है, जिन्होंने मेरे साथ धैर्य रखा है और इस तरह की भूमिका की माँग की है। मैं आप सभी से प्यार करता हूँ, और मैं आपसे वादा करता हूँ कि इस बार एक ऐसा सिनेमाई अनुभव होगा जैसा पहले कभी नहीं हुआ। आपके आशीर्वाद के साथ, हम इस बड़े, शानदार फिल्मी रोमांच की शुरुआत करते हैं। इस बार, यह व्यक्तिगत है।”
अन्य सितारों की प्रतिक्रिया
माधवन और फिल्म के अन्य सितारों ने भी अपनी-अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “और हम आ रहे हैं। आदित्य धर के डायरेक्शन में, यह बहुत ही इंतजार किया गया सहयोग Jio Studios और B62 Studios के बीच है, जो आपको कभी न देखे गए स्टार कास्ट के साथ दंग करने के लिए तैयार है।”
रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में
रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों में रोहित शेट्टी की “सिँघम अगेन” शामिल है, जिसमें अजय देवगन, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर और करीना कपूर भी हैं। इसके अलावा, रणवीर फरहान अख्तर की “डॉन” फ्रैंचाइज़ी की तीसरी किस्त में भी मुख्य भूमिका निभाएंगे। मूल “डॉन” 1978 में रिलीज़ हुई थी, जिसमें अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। शाहरुख़ खान की “डॉन” 2006 में रिलीज़ हुई थी, जो अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म का आधिकारिक रीमेक थी। फिल्म का दूसरा भाग सालों बाद रिलीज़ हुआ और वह भी बड़ी हिट साबित हुआ।
संजय दत्त की आने वाली फिल्में और प्रोजेक्ट्स
- संजय दत्त फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल और दिशा पटानी के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी।
- संजय ‘हाउसफुल 5’ में भी दिखेंगे, जिसका निर्देशन तरुण मंसुखानी कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन भी होंगे। यह फिल्म 6 जून 2025 को रिलीज होगी।
- संजय की रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘घुडचड़ी’ 9 अगस्त से JioCinema प्रीमियम पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में रवीना टंडन, खुशली कुमार, पार्थ समथान और अरुणा ईरानी भी हैं।
- अर्जुन रामपाल की फिल्में
- अर्जुन रामपाल नेटफ्लिक्स इंडिया की ड्रामा सीरीज़ ‘राणा नायडू’ के दूसरे सीज़न में नजर आएंगे, जहां वे राणा दग्गुबाती के साथ होंगे। वे हाल ही में एक्शन फिल्म ‘क्रैक’ में विद्युत जामवाल के साथ दिखे थे।
आर माधवन और अक्षय खन्ना की आने वाली फिल्मे
- आर माधवन कंगना रनौत के साथ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर मूवी में दिखेंगे।
- अक्षय खन्ना फिल्म “छावा” में दिखाई देंगे, जिसको लक्ष्मण उटेकर डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म में अक्षय खन्ना के साथ विक्की कौशल, रशिमा मंदाना, आशुतोश राणा और दिव्या दत्ता हें।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





