back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, May 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Dhurandhar 2 का टीजर हुआ रिलीज, फैंस बोले- खोदा पहाड़ निकली चूहिया, जानिए क्‍या है फिल्म की कहानी?

फिल्म धुरंधर का पार्ट 2, 'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर लांच हो चुका है। फिल्‍म के नए पोस्टर और टीजर में रणवीर सिंह अलग ही बदले हुए अंदाज में नजर आ रहे हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आदित्य धर के निर्देशन में बनी साल 2025 की हिट फिल्म ‘धुरंधर’ का पार्ट 2 अब 19 मार्च को रिलीज होने जा रहा है। रणवीर सिंह के लीड रोल वाली इस फिल्म के लिए शुरुआत से ही जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने रणवीर सिंह का नया पोस्टर और टीजर शेयर किया। पोस्टर में रणवीर सिंह बेहद डेडली अंदाज में दिख रहे हैं, जिसमें रेड और ब्लैक थीम फिल्म की इंटेंसिटी को बखूबी दर्शा रही है। पोस्टर के बैकग्राउंड में लिखा नजर आता है “द रिवेंज” यानी “बदला”, जो फिल्म की कहानी का इशारा करता है। फैंस ने टीजर को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया दी है, कई लोग इसे बेहद रोचक बता रहे हैं, तो कुछ सोशल मीडिया पर इसे “खोदा पहाड़ निकली चूहिया” भी कह रहे हैं।

कैसा है धुरंधर 2 का टीजर?


‘धुरंधर 2’ के टीजर में रणवीर सिंह की भूमिका जसकीरत सिंह रंगी का हमजा में ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया गया है। यह ट्रांसफॉर्मेशन दर्शकों के मन में कई सवाल छोड़ देता है और फिल्म की रोमांचक कहानी का संकेत देता है। टीजर यह बताता है कि जसकीरत को सबसे खतरनाक गैंग्स में घुसपैठ करने के लिए मजबूर किया जाता है। वह अपने देश की रक्षा के साथ-साथ बदला लेने के लिए सब कुछ दांव पर लगाने को तैयार है। यही बैकस्टोरी धुरंधर: द रिवेंज का इमोशनल कोर बनाती है। 

धुरंधर: द रिवेंज की कहानी


आदित्य धर की धुरंधर अब तक की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन चुकी है और पॉप-कल्चर में अपनी पहचान बना चुकी है। अब धुरंधर: द रिवेंज के साथ यह कहानी और भी बड़े, बोल्ड और सिनेमैटिक रूप में पर्दे पर लौट रही है। फिल्म 19 मार्च, 2026 को रिलीज होगी, जो ईद, गुड़ी पड़वा और उगादी के अवसर के साथ पड़ रही है। यह हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज़ होगी। साउथ इंडिया में बढ़ती डिमांड को देखते हुए यह एक स्ट्रैटेजिक विस्तार भी है, जो 2026 को धुरंधर का साल बना रहा है। बता दें कि आदित्य धर द्वारा लिखी गई धुरंधर: द रिवेंज एक हाई-ऑक्टेन स्पाई-एक्शन थ्रिलर है, जिसे उन्‍होंने डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया है। इसके प्रोड्यूसर्स में ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी शामिल हैं। फिल्म जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज के बैनर तले सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Fitness Supplement बन सकते हैं लिवर के दुश्मन, ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आजकल फिटनेस और बॉडी बनाने के...

Android यूजर्स के लिए सरकार की हाई-रिस्क चेतावनी, तुरंत करें ये काम वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप Android स्मार्टफोन इस्तेमाल करते...

New Labour Code: देश में लागू हुए 4 नए लेबर कोड, सैलरी-PF से लेकर नौकरी तक बदल जाएंगे कई नियम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने चारों नए लेबर...

RCB vs MI: चिन्नास्वामी में होगा रनों की बरसात का खेल, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का 54वां मुकाबला Royal...

महिलाओं के लिए बड़ी सुविधा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न की शिकायत अब ऑनलाइन करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में...

IRCTC पर जरा सी गलती पड़ सकती है भारी, AI सिस्टम तुरंत ब्लॉक कर देगा अकाउंट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IRCTC ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम...

CSK vs LSG: चेपॉक में स्पिन का होगा खेल, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का 53वां मुकाबला Chennai...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵