back to top
19.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक साल की हुई रणबीर- आलिया की बेटी राहा, दादी -नानी ऐसे बरसा रही दुलार

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लाडली राहा कपूर 1 साल की हो गई है। कपूर और भट्ट परिवार के लिए यह काफी स्पेशल दिन था।  इस मौके पर परिवार के साथ फैंस भी जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: बॉलीवुड के मोस्ट क्यूट लव्ड कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर 6 नवंबर से  एक साल की हो गई है। राहा के जन्मदिन को लेकर दोनों परिवारों में खुशी का ठिकाना नहीं दिख रहा रहा।  इस खास मौके पर राहा की दादी और नानी की खुशी अलग ही बयां हो रही है। दादी -नानी तो  बधाई दे ही रही हैं साथ ही रणबीर और  आलिया की फैंस भी बधाई संदेश दे रहे है। आपको बता दें कि राहा के जन्मदिन पर दादी नीतू कपूर और नानी सोनी राजदान अपनी पोती और नातिन के जन्मदिन को लेकर  इंस्टाग्राम की स्टोरी  पर दिल छू लेने वाला नोट शेयर किया है। जहां वो खूब प्यार और दुलार लुटा रही हैं। 

दादी नीतू ने पोती राहा के लिए लिखा क्यूट सा संदेश

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर के पहले जन्म दिन पर दादी नीतू कपूर की खुशी फूले नहीं समा रही है। और अपनी खुशी का इजहार उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बयां किया है। नीतू कपूर ने अपनी पोती राहा के जन्मदिन के खास मौके पर दिल छू लेने वाला एक नोट लिखा है। नीतू ने  उन्होंने लिखा , “… और इस तरह वह एक साल की हो गई, मेरी अनमोल गुड़िया राहा को पहला जन्मदिन मुबारक वे लव यू टू द मून एंड बैक। “

नानी सोनी राजदान ने नातिन को ऐसे किया विश

आलिया भट्ट की मां यानी सोनी राजदान नानी बनने की खुशी जाहिर करते हुए अपनी नातिन के जन्मदिन पर विश करते हुए लिखा”….  ऐसा लगता है जैसे कल ही तुम हमारी दुनिया में आई हो,  विश्वास नहीं हो रहा है कि पूरा 1 साल हो गया ! जन्मदिन मुबारक हो डियर राहा आपको जन्मदिन मुबारक हो।”

कब हुई थी दोनो की शादी

बॉलीवुड के क्यूट लव्ड कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अप्रैल 2022 में शादी के बंधन में बंधे थे। ये शादी बहुत साधारण थी। जिसमें उन्होंने सिर्फ  फैमिली और क्लोज फ्रेंड की मौजूदगी में ही इंटीमेट वेडिंग की थी। इसके बाद कपल ने इसी साल  बेटी राहा का वेलकम भी किया था।  इस जोड़ी ने अभी तक बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है लेकिन दोनों अक्सर उसके बारे में बात करते रहते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

ब्रज की रंगभरी होली 2026: लड्डू से लठमार तक, पढ़ें 9 दिन के जश्न का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ब्रजभूमि में होली सिर्फ एक दिन का पर्व नहीं, बल्कि राधा-कृष्ण की लीला, प्रेम और परंपरा का नौ दिनों तक चलने...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...