back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Karan-Arjun: अजय देवगन की एक चूक और चमक उठी थी सलमान खान की किस्मत! राकेश रोशन ने कहा Ajay Devgan थे पहली पसंद

1995 में राकेश रोशन द्वारा निर्देशित करण-अर्जुन ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। आपको जानकर हैरानी होगी की इस फिल्म का रोल सलमान खान की जगह अजय देवगन को ऑफर किया गया था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 1995 में राकेश रोशन द्वारा निर्देशित करण-अर्जुन ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म ने बॉलीवुड को एक नहीं बल्कि दो-दो सुपरस्टार दिए थे, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की सलमान खान का रोल अजय देवगन को ऑफर किया गया था। वो राकेश रोशन की पहली पसंद थे, लेकिन कारणवश अजय फिल्म नहीं कर पाये।

करण-अर्जुन के लिए अजय थे पहली पसंद

राकेश रोशन ने एक रियलिटी शो में कहा कि इस फिल्म के लिए सलमान खान उनकी पहली पसंद नहीं थे। उन्होंने पहले इस फिल्म के लिए अजय देवगन को रोल ऑफर किया था लेकिन किसी कारणवश उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया। इस वजह से अजय करण अर्जुन फिल्म में काम नहीं कर पाएं औऱ ये उनकी सबसे बड़ी गलती थीं। क्योंकि इस फिल्म ने आने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। लोगों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया। 1995 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थीं।

सलमान ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी

बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बताते हैं कि इस फिल्म के बाद ही सलमान का सितारा बुलंद हुआ। जबकि अजय देवगन की फिल्में पर्दे पर कमाल नहीं कर पायी। इसके बाद सलमान की एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी। जिसमें ‘प्यार किया तो डरना क्या, जीत और जब प्यार किसी से होता है’ जैसी फिल्में शामिल हैं। दूसरी ओर अजय ने 1995 में कुल चार फिल्में की थी जिसमें ‘हलचल, गुंडाराज, नाजायज और हकीकत’ शामिल है। ये फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पायी।

Advertisementspot_img

Also Read:

फरवरी 2026 में सिनेमा का धमाका: रोमांस से लेकर एक्शन तक, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 6 बॉलीवुड फिल्में

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फरवरी 2026 फिल्म प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है। वैलेंटाइन वीक के चलते जहां कई रोमांटिक कहानियां...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...