Karan-Arjun: अजय देवगन की एक चूक और चमक उठी थी सलमान खान की किस्मत! राकेश रोशन ने कहा Ajay Devgan थे पहली पसंद

1995 में राकेश रोशन द्वारा निर्देशित करण-अर्जुन ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। आपको जानकर हैरानी होगी की इस फिल्म का रोल सलमान खान की जगह अजय देवगन को ऑफर किया गया था।
Ajay Devgn and Rakesh Roshan
Ajay Devgn and Rakesh Roshan@Instagram

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 1995 में राकेश रोशन द्वारा निर्देशित करण-अर्जुन ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म ने बॉलीवुड को एक नहीं बल्कि दो-दो सुपरस्टार दिए थे, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की सलमान खान का रोल अजय देवगन को ऑफर किया गया था। वो राकेश रोशन की पहली पसंद थे, लेकिन कारणवश अजय फिल्म नहीं कर पाये।

करण-अर्जुन के लिए अजय थे पहली पसंद

राकेश रोशन ने एक रियलिटी शो में कहा कि इस फिल्म के लिए सलमान खान उनकी पहली पसंद नहीं थे। उन्होंने पहले इस फिल्म के लिए अजय देवगन को रोल ऑफर किया था लेकिन किसी कारणवश उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया। इस वजह से अजय करण अर्जुन फिल्म में काम नहीं कर पाएं औऱ ये उनकी सबसे बड़ी गलती थीं। क्योंकि इस फिल्म ने आने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। लोगों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया। 1995 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थीं।

सलमान ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी

बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बताते हैं कि इस फिल्म के बाद ही सलमान का सितारा बुलंद हुआ। जबकि अजय देवगन की फिल्में पर्दे पर कमाल नहीं कर पायी। इसके बाद सलमान की एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी। जिसमें 'प्यार किया तो डरना क्या, जीत और जब प्यार किसी से होता है' जैसी फिल्में शामिल हैं। दूसरी ओर अजय ने 1995 में कुल चार फिल्में की थी जिसमें 'हलचल, गुंडाराज, नाजायज और हकीकत' शामिल है। ये फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पायी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in