back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रभास की फिल्म ‘सालार’ की जल्द शुरु होगी एडवांस बुकिंग, डंकी को देगी टक्कर

'सालार' फिल्म का ट्रेलर काफी धमाकेदार रहा है। वहीं फिल्म की रिलीज का फैंस को काफी समय से इंतजार है। ये फिल्म डंकी को टक्कर देने वाली है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | इस साल की जानी मानी फिल्म ‘सालार’ का जल्द ही इंतजार खत्म होने वाला है। साउथ सुपरस्टार प्रभास फैंस को अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हो चुके हैं। वहीं फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग को लेकर भी एलान हो चुका है।

इस फिल्म सालार का ट्रेलर कुछ समय पहले ही रिलीज कर दिया गया है। जिसको लेकर मेकर्स द्वारा एडवांस बुकिंग को लेकर जानकारी शेयर किया गया है। सालार फिल्म में कुछ खास फैस को दिखने वाला है। बता दें कि फिल्म की एडवांस बुकिंग 15 दिसंबर से आरंभ होने वाली है।

‘डंकी’ के साथ रिलीज होगी सालार फिल्म

प्रभास की फिल्म के साथ ही 22 दिसंबर को बाॅक्स आफिस पर शाहरुख खान की फिल्म डंकी भी रिलीज होने को तैयार हो चुकी है। ऐसे में फिल्म की कमाई का आंकलन रिलीज के बाद ही पता लगाया जा सकता है। वहीं रिलीज के बाद ही जानकारी मिलने वाली है।

सालार का ट्रेलर है धमाकेदार

सालार फिल्म का ट्रेलर काफी धमाकेदार है। जो दर्शकों को लुभाने का काम कर रहा है। फिल्म में काफी दम देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में प्रभास काफी स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म की बात करें तो डार्क और माइन्स सीन्स के कारण आपको केजीएफ के शानदार सीन की याद आ जाती है। वहीं फैंस भी प्रभास की रिलीज के लिए काफी एक्साइटेड लग रहे हैं।

फिल्म में श्रुति हसन देंगी प्रभास का साथ

फिल्म में प्रभास का साथ श्रुति हसन देने वाली है। इसके अलावा जगपति बाबू के अलावा पृथ्वीाज सुकुमार भी शानदार भूमिका में नजर आने जा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद ये लग रहा है कि ये फिल्म बड़ी सुपरहिट फिल्मों को पूरी तरह से टक्कर दे्ने के लिए तैयार है। फिल्म बाॅक्स आफिस पर कई रिकाॅर्ड भी तोड़ सकती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी! जानें कब रिलीज होंगी ये मच-अवेटेड फिल्में

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

PNG vs LPG: 1 किलो गैस में कितने दिन बनता है खाना? कौन है ज्यादा किफायती PNG या LPG? जानिए

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में ईरान के रास्ते...

Lockdown In India: देश में लगने जा रहा है लॉकडाउन? हरदीर पुरी के बयान से सामने आया सरकार का प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध संकट...

Peddi Pehelwan की पहली झलक में दंगल करते दिखे Ram Charan, आज जन्मदिन पर रिलीज हुआ टीजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज एक्टर रामचरण (Ram Charan)...

IPL Records: IPL में रनों की बरसात! जानिए किन मैचों में बने अब तक के सबसे बड़े स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) को दुनिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵