back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तमिलनाडु जनता के मुद्दों को लेकर कमल हासन की पीएम मोदी से मुलाकात, किया खास अनुरोध

अभिनेता और राज्यसभा सांसद कमल हासन ने पहली बार पीएम मोदी से मुलाकात कर तमिलनाडु से जुड़े कई मुद्दों को उनके सामने रखा, जिसकी तस्वीर एक्स पर शेयर की है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राज्यसभा सांसद बनने के बाद कमल हासन ने पहली बार पीएम मोदी से मुलाकात की, इस दौरान उन्होंने तमिलनाडु से जुड़े कई मुद्दों को उनके सामने रखा। कमल हासन ने गुरुवार को एक्स पर दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की कई तस्वीरें साझा कीं। 

https://twitter.com/ikamalhaasan/status/1953415546629988672

बता दे, कमल हासन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर तस्वीरों के साथ लिखा, आज मुझे भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, तमिलनाडु के लोगों के प्रतिनिधि और एक कलाकार के रूप में मैंने उनके समक्ष कुछ अनुरोध रखे हैजिनमें सबसे प्रमुख था कीलाडी की प्राचीनता को मान्यता दिलाने में तेजी लाना। बता दे, जुलाई में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद कमल हासन की प्रधानमंत्री से यह पहली मुलाकात थी।

कमल हासन ने आगे कहा, मैंने पीएम से तमिल सभ्यता की भव्यता और तमिल भाषा के शाश्वत गौरव को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने में तमिल लोगों का सहयोग करने का आग्रह किया, सांकेतिक रूप से सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी को वैगई नदी के तट पर मदुरै से 12 किलोमीटर दूर स्थित कीलाडी गांव की थीम पर आधारित एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। यह संगम युग का एक प्राचीन स्थल है। हालांकि, कीझाडी जिसे कीलाडी भी लिखा जाता है जिसकी खोजों को लेकर केंद्र और द्रमुक के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार के बीच टकराव चल रहा है। बता दे, 25 जुलाई को 69 वर्षीय दिग्गज अभिनेता ने संसद के उच्च सदन में सांसद के रूप में तमिल में शपथ ली, जिनका साथी सांसदों ने ज़ोरदार स्वागत किया। कमल हासन का उच्च सदन में चुनाव उनकी राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। 

कमल हासन ने 6 जून को तमिलनाडु सचिवालय में सीएम एमके स्टालिन, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन और द्रमुक सहयोगियों, जिनमें वीसीके नेता थोल थिरुमावलवन, एमडीएमके के वाइको और तमिलनाडु कांग्रेस प्रमुख सेल्वापेरुंथगई शामिल थे। पीएम मोदी से इस मुलाकात के दौरान कमल हासन ने तमिल सभ्यता की भव्यता और तमिल भाषा के शाश्वत गौरव को दुनिया के सामने लाने में तमिल लोगों का समर्थन करने का आग्रह किया है। केंद्र और द्रमुक के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार कीझाड़ी जिसे कीलाडी भी लिखा जाता है, वे इस समय आमने-सामने हैं।

कमल की हालिया फिल्म


कमल हासन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, जो इस साल जून में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी, मणिरत्नम द्वारा निर्देशित, यह फिल्म तेलुगु, हिंदी और मलयालम में भी रिलीज़ हुई थी। फिल्म में सिलंबरासन टीआर, तृषा, ऐश्वर्या लक्ष्मी, नासर, महेश मांजरेकर और अली फज़ल ने भी अभिनय किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

राज्यसभा चुनाव में BJP-कांग्रेस की बल्ले-बल्ले या उल्टा पड़ेगा दांव? 37 सीटों का बड़ा हिसाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। निर्वाचन आयोग ने देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान कर दिया है। 26 फरवरी से...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...