back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कंगना रनौत ने अभिनेत्री बनने के लिए लम्बा सफर किया तय, बर्थडे गर्ल ने बाॅलीवुड में बड़ा मुकाम किया हासिल

कंगना रनौत ने अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर कई नेशनल अवॉर्ड जीता है। उनको बेबाकी के लिए जाना जाता है। वे एक्टिंग के अलावा बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| कंगना रनौत की गिनती बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में होती है। कंगना अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। कंगना ने 2006 में फिल्म गैंगस्टर से करियर शुरू किया था। इन 18 सालों में कंगना एक्टिंग के साथ-साथ प्रोडक्शन और डायरेक्शन में भी हाथ आज़माया है। कंगना आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं।

हिमाचल से मुंबईः आसान नहीं रहा सफर

कंगना का जन्म साल 1987 को हिमाचल के मंडी जिले में हुआ था। कंगना की बड़ी बहन और छोटे भाई अक्षत है। कंगना के पिता बिजनसमैन हैं और मां टीचर हैं। आज इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। कंगना का परिवार नहीं चाहता था कि अभिनेत्री बन जाएं।

इसका खुलासा खुद कंगना ने एक इंटरव्यू में किया गया था। कंगना के पिता चाहते हैं कि वे डॉक्टर बने, लेकिन कंगना 12वीं कक्षा में फेल हो गई। शुरू से ही अभिनेत्री बनने की चाह रखने वाली कंगना माता-पिता से लड़ने के बाद मुंबई आ गई थी।

डेब्यू फिल्म में एक्टिंग से जीता था फैंस का दिल

साल 2006 में कंगना को फिल्म गैंगस्टर से बाॅलीवुड हो गया था। उन्होंने इमरान हाशमी और शाइनी आहूजा के साथ डेब्यू कर लिया था। फिल्म बाॅक्स आफिस पर हिट साबित हुई और कंगना को फिल्मफेयर अवाॅर्ड भी मिला था।

कंगना ने हासिल की सफलता

कंगना की सफलता का जो सफर शुरु हुआ वो आज भी चल रहा है। कंगना ने कई फिल्मों में शानदार एक्टिंग की है। वहीं फिल्मों में उनका किरदार काफी फेमस हुआ था। कंगना को फिल्म फैशन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। इस दौरान उनकी उम्र 22 साल थी। इसके बाद कंगना ने क्वीन और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया था।

कंगना ने 22 साल की उम्र में फिल्म ‘फैशन’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया था। इसके साथ कंगना ने कई महिला प्रधान फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता था। कंगना अभिनेत्री के अलावा निर्देशक और निर्माता भी हैं। उनका खुद का प्रोडक्शन है। उन्होंने कई फिल्मों में प्रोड्यूस की भूमिका निभाई है। आज फैंस उनको जन्मदिन के लिए खूब बधाई दे रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

फरवरी 2026 में सिनेमा का धमाका: रोमांस से लेकर एक्शन तक, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 6 बॉलीवुड फिल्में

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फरवरी 2026 फिल्म प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है। वैलेंटाइन वीक के चलते जहां कई रोमांटिक कहानियां...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...