back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

OMG: अक्षय कुमार की फिल्म पर चली सेंसर की कैंची, 11 अगस्त को होगी रिलीज

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘ओह माय गॉड-2’ की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। फिल्म के टीजर में दिखाए गए कुछ सीन्स पर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘ओह माय गॉड-2’ की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। फिल्म के टीजर में दिखाए गए कुछ सीन्स पर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी। अब इस फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड काफी सावधानी से कदम उठा रहा है।

OMG omg.PNG

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) की रिवाइजिंग टीम ने फिल्म देखी। स्क्रीनिंग के मौके पर सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी खुद मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के मेकर्स को सेंसर बोर्ड ने 20 कट्स की सिफारिश की है और उन्हें एडल्ट सर्टिफिकेट दिया गया है। किसी फिल्म को ए सर्टिफिकेट देने का मतलब है कि 18 साल से कम उम्र के बच्चे थिएटर में जाकर फिल्म नहीं देख सकते।

OMG omg3.PNG

ऐसे में अक्षय कुमार और ‘ओह माय गॉड-2’ के निर्माताओं के बीच तनाव बढ़ गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस संबंध में अभी तक मेकर्स को ”कारण बताओ” नोटिस नहीं भेजा गया है। सीबीएफसी कार्यकारी समिति ने फिल्म देखने के बाद रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है। रिलीज में बहुत कम दिन बचे हैं, ऐसे में फिल्म की रिलीज डेट पर आखिरी फैसला अक्षय कुमार द्वारा लिए जाने की संभावना है, लेकिन फिलहाल वह देश से बाहर हैं।

OMG omg2.PNG

पहले यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स जियो सिनेमाज से बातचीत कर रहे थे। शायद डील 90 करोड़ में होने वाली थी, लेकिन फिर अचानक फिल्म को थिएटर में रिलीज करने का फैसला लिया गया। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई फिल्में लेकर आ रहे हैं। अब तक उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों से अपना जादू दर्शकों...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...