back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक्ट्रेस महिमा चौधरी की मां का निधन, लंबे समय से चल रही थीं बीमार

बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी की मां का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस की मां काफी समय से बीमार चल रही थीं।

 नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी की मां का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस की मां काफी समय से बीमार चल रही थीं। सिर से मां का साया उठने के बाद से महिमा बेहद सदमे में आ गईं हैं। एक्ट्रेस का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है, केवल महिमा ही नहीं उनकी बेटी भी अपनी नानी की मौत से बुरी तरह टूट गईं हैं।

लंबे समय से थीं बीमार

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो महिमा की मां काफी वक्त से उम्र संबंधी समस्या से जूझ रही थीं। इसी बीच अचानक से महिमा की मां की सांस टूटने लगी और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। महिमा और उनकी बेटी अरियाना दोनों ही इस खबर से बेहद दुखी हैं। इस खबर ने एक्ट्रेस की जिंदगी में नया तूफान ला दिया है। इससे पहले महिमा के कैंसर पीड़ित होने की जानकारी सामने आई थी।

महिमा चौधरी भी जूझ चुकीं हैं खतरनाक बीमारी से

महिमा चौधरी कैंसर की बीमारी से जूझ चुकीं हैं। ‘परदेस’ स्टार को कुछ साल पहले कैंसर होने का पता चला था।  फिल्म ‘सिग्नेचर’ के दौरान महिमा चौधरी ने अपना दर्द अनुपम खेर के साथ बांटा था और बताया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर जैसी समस्या से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि इसका इलाज जारी है। महिमा ने कैंसर जैसी बड़ी समस्या से जूझते हुए जो हिम्मत दिखाई है वो सच्चे में काबिल-ए-तारीफ है। अब महिमा पूरी तरह से इस खतरनाक बीमारी से मुक्त हो चुकीं हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्कूल फंक्शन में डांस और छोटी गाड़ी में घूमने पर Govinda ने दी सफाई, जानिए एक्टर ने क्या बताई असली वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता Govinda हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...