back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘बच्‍चों की मम्मी को सब पता चल जाता है’ कपिल शर्मा के सवाल पर शाहिद कपूर का मजेदार जवाब

शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन के दौरान ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचे, जहां उनकी बातों ने सबको खूब हंसाया।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसका निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। फिल्म की रिलीज से पहले शाहिद अपनी को-स्टार त्रिप्ति डिमरी के साथ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचे, जहां खूब हंसी-मजाक देखने को मिला। नेटफ्लिक्स इंडिया द्वारा जारी टीजर में कपिल शर्मा, शाहिद से शादी के बाद भी महिलाओं से मिलने वाले वैलेंटाइन डे मैसेज और डीएम को लेकर चुटकी लेते नजर आते हैं। इस पर शाहिद ने बड़ी ही हाजिरजवाबी से जवाब दिया, जिसे सुनकर सेट पर ठहाके गूंज उठे। 

क्‍या बोले शाहिद कपूर?


‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचे शाहिद कपूर से कपिल शर्मा ने हमेशा की तरह चुटीला सवाल कर डाला। कपिल ने मुस्कुराते हुए पूछा कि शादी के बाद भी क्या उन्हें सोशल मीडिया पर महिलाओं के मैसेज और डीएम मिलते हैं? सवाल सुनते ही शाहिद ने कहा, “अभी तो हम पीछे बच्चों की उम्र की बात कर रहे थे!” इस जवाब पर सब हंस पड़े। कपिल ने भी तुरंत मजाक आगे बढ़ाते हुए कहा कि छोटे बच्चों को भला क्या पता चलता है। इस पर शाहिद ने झट से पंचलाइन मार दी “बच्चों को भले न पता चले, लेकिन उनकी मम्मी को सब पता चल जाता है!” शाहिद का इशारा अपनी पत्नी मीरा राजपूत की तरफ था। 

शाहिद-मीरा के रिश्‍ते की कहानी


शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी अरेंज मैरिज थी। पहली मुलाकात में ही शाहिद को मीरा पसंद आ गई थीं। हालांकि मीरा ने शादी के फैसले के लिए तुरंत हामी नहीं भरी, उन्हें हां कहने में करीब छह महीने का वक्त लगा। दोनों के बीच 13 साल का उम्र का अंतर है, लेकिन इस फासले ने उनके रिश्ते की मजबूती पर कभी असर नहीं डाला। साल 2015 में दोनों शादी के बंधन में बंधे। 2016 में उन्होंने अपनी पहली संतान बेटी मीशा का स्वागत किया। इसके दो साल बाद 2018 में बेटे जैन के जन्म के साथ उनका परिवार पूरा हुआ। शाहिद और मीरा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली तस्वीरें और खास पल साझा करते हैं। 

‘ओ रोमियो’ से शाहिद ने की वापसी


शाहिद कपूर जल्द ही निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, अविनाश तिवारी, दिशा पटानी और फरीदा जलाल जैसे दमदार कलाकार भी दिखाई देंगे। फिल्म को शेक्सपियर की क्लासिक कहानी ‘रोमियो एंड जूलियट’ से प्रेरित एक आधुनिक और गहरे अंदाज में पेश किया गया है। यह कहानी एक ऐसे माहौल में गढ़ी गई है, जहां रोमांस के साथ-साथ डर, हिंसा और सत्ता का टकराव भी मौजूद है। 

‘ओ रोमियो’ में प्यार, जुनून, बदला और विश्वासघात जैसे भावनात्मक पहलुओं को तीखे और गंभीर स्वर में दिखाया जाएगा। शाहिद का किरदार एक ऐसी दुनिया में आगे बढ़ता नजर आएगा, जहां भावनात्मक संघर्ष और क्रूर हालात साथ-साथ चलते हैं। फिल्म में रोहन नरूला ने सह-लेखक के रूप में योगदान दिया है। निर्माता साजिद नाडियाडवाला की यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मीरा राजपूत ने शाहिद कपूर के लिए शेयर किया रोमांटिक बर्थडे पोस्ट, लिखा- ‘लव ऑफ माय लाइफ’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक शाहिद कपूर और मीरा राजपूत कपूर की रोमांटिक झलकें सोशल मीडिया पर चर्चा...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...