back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ का बनेगा पार्ट 2, जल्द शुरू होगी शूटिंग

सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' 2015 में रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया और फिल्म उस साल बॉक्स ऑफिस पर छाई रही वहीं, अब फिल्म के पार्ट 2 की अपडेट सामने आ रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सलमान खान की 2015 में आई फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।वहीं अब पुरे 9 साल बाद फिल्मों के सीक्वल के दौर में फिल्म ‘बजरंगी भाईजान पार्ट 2’ के आने की खबर सामने आ रही है। पार्ट 1 सभी को पसंद आई और फिल्म ने सलमान खान के करियर पर काफी असर डाला। इस फिल्म के दूसरे पार्ट की चर्चा पिछले कुछ महीनों से हो रही थी। आखिरकार दर्शकों और सलमान के फैंस को ये खुशखबरी मिल गई।

विजयेंद्र प्रसाद ने की पुष्टि

फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के दूसरे पार्ट की जानकारी सामने आ गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान अपने जीजा आयुष शर्मा की आने वाली फिल्म ‘रुसलान’ की इवेंट में शिरकत करते नजर आ रहे हैं। विजयेंद्र प्रसाद ने पुष्टि की है कि सलमान की ‘बजरंगी भाईजान’ का सीक्वल यानी ‘बजरंगी भाईजान 2’ जल्द बनाया जाएगा। इस बारे में एक बड़ी जानकारी शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है और समय मिलते ही सलमान खान को कहानी सुनाई जाएगी। इसके बाद ही फिल्म का आगे का काम शुरू होगा। इसके अलावा तेलुगु में ‘राउडी राठौड़ 2’ पर भी काम शुरू हो चुका है, जिसकी कहानी भी तैयार है।

बजरंगी भाईजान ने बॉक्स ऑफिस में मचाया था धमाल

‘बजरंगी भाईजान’ का किरदार सलमान खान के मशहूर किरदारों में से एक है। इस फिल्म में करीना कपूर, हर्षाली मल्होत्रा, नवाजुद्दीन सिद्दिकी जैसे सितारे नजर आये थे। फिल्म ने भारत में 320.34 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह फिल्म ने दुनियाभर में 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था। फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर हर कोई उत्सुक था।

अगले साल ईद पर रिलीज होगी ‘सिकंदर’

बजरंगी भाईजान 2′ का ऐलान हो चुका है लेकिन फिल्म कब रिलीज होगी, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। सलमान अगले साल ईद पर अपनी एक फिल्म जरूर लेकर आएंगे। सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ अगले साल ईद पर रिलीज होगी। एक्टर ने हाल ही में इसकी घोषणा की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग मई से शुरू होगी।(हि.सा इनपुट के साथ)

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता सलीम की सेहत की जानकारी लीक होने पर भड़के सलमान खान, लीलावती अस्पताल के डॉक्टर से नाखुश

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...