back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक्टर अथर्व सावंत ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ फिल्म से अदा शर्मा के साथ करेंगे धमाकेदार शुरुआत

'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' फिल्म में अर्थव सावंत बाॅलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने के लिए तैयार हैं।

अथर्व, जिन्होंने पहले एक थिएटर अभिनेता के रूप में अच्छा और विश्वसनीय काम किया है और वह कई विज्ञापनों में भी नजर आए है। अब आगे यह प्रतिभाशाली युवा अभिनेता अदा शर्मा अभिनीत फिल्म ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जहां वह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म और उसमें अपनी भूमिका के बारे में, उन्होंने बताया की,

“मेरा किरदार एक युवा स्थानीय आदिवासी लड़के का है, जिसने सलवा जुडूम (पीच मार्च) आंदोलन के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस से हाथ मिलाया है। उसका नाम सरयू बघेल है। उसे पुलिस द्वारा प्रशिक्षण शिविरों में प्रशिक्षित किया जाता है। अपनी भूमि और अपने लोगों के प्यार के लिए वह माओवादियों/नक्सलियों को पकड़ने में पुलिस की मदद कर रहा हैं। आदिवासियों पर माओवादियों ने वर्षों तक अत्याचार किया है, जिसे देखते हुए सरयू बड़ा हुआ हैं और यह उसका अपने लोगों की मदद करने और उन्हें नक्सलियों से बचाने का तरीका है।”

उसने आगे कहा की “सरयू चाहता हैं कि बस्तर एक जगह के रूप में अच्छे लोगों, संस्कृति, प्रकृति और खूबसूरत जगह के लिए जाना जाए, न कि उत्पीड़न और नक्सलियों के लिए। इसलिए यह वास्तव में एक रोमांचक प्रोजेक्ट है और मैं वास्तव में इसके लिए उत्सुक हूं। मुझे सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद है। सुदीप्तो दादा और उनकी टीम के साथ काम करना एक शानदार अनुभव था। सभी का आभारी हूं।”

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

सिर्फ ‘धुरंधर’ में ही नहीं, इन फिल्मों में भी Akshaye Khanna ने निभाया है बेहतरीन रोल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस समय अपनी फिल्म 'धुरंधर' को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' में...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵