back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

The Great Indian Kapil Show: आमिर ‘3 इडियट्स’ में नहीं करना चाहते थे काम! राजकुमार हिरानी ने ये बात कहकर मनाया

राजकुमार हिरानी ने आमिर खान को 3 इडियट्स में शामिल करने के लिए तैयार किया। हालांकि पहले वो फिल्म के किरदार को लेकर थोड़े घबराए हुए थे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ पर हाल ही में आमिर खान शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने निजी लाइफ और करियर से जुड़े कई खास बात शेयर की। उन्होंने कई दिलचस्प किस्से भी लोगों को बताए हैं, जिसको सुनकर उनके फैंस भी हैरान हैं। असल में ‘3 इडियट्स’ फिल्म करने के पहले आमिर खान काफी तनाव में थे। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर से किसी दूसरे एक्टर को शामिल करने की सलाह दी थी। लेकिन उनके मुताबिक हिरानी उनको ही फिल्म में लेना चाह रहे थे।

स्टोरी सुनकर लगा मैं यह किरदार कैसे निभा पाऊंगा

आमिर खान ने आगे कहा कि लोग उनपर हंसना शुरू कर देंगे। वे तब 44 साल के थे, लेकिन उनको 18 साल के युवा लड़के का किरदार निभाना था। आमिर ने बताया कि “ये काफी अजीब लग रहा था , मैंने उस दौरान राजू से फिल्म में तीन युवा लड़कों को शामिल करने की बात कही थी। लेकिन उन्होंने मेरा पीछा पकड़ लिया। तब तक मैंने उनके साथ कभी काम नहीं किया। हालांकि मैं उनके काम को काफी पसंद करता था। लेकिन मुझे जो स्टोरी बताई गई, उससे मुझे लगा कि मैं ये किरदार कैसे निभा पाऊंगा”।

आमिर को को हिरानी के किया प्रोत्साहित

आमिर खान को हिरानी ने 3 इडियट्स फिल्म करने के लिए प्रोत्साहित किया। आमिर ने कहा कि उस फिल्म में बनाने के पीछे राजकुमार हिरानी ने कुछ खास सोचा था। जब आमिर ये फिल्म करने को तैयार नहीं थे तो उनको हिरानी ने प्रोत्साहित किया। उन्होंने याद दिलाया कि आमिर खान ने तारे जमीन पर और लगान जैसी फिल्मों में काम किया है, जिनको पहले ही फ्लाॅप कहा गया लेकिन इन फिल्में सुपर हिट रही।

हिरानी की बात सुनकर आमिर खान फिल्म के लिए हुए तैयार

हिरानी ने आमिर खान से बताया कि “फिर आपने इन फिल्मों को साइन क्यों किया किया। आपने इन मूवीज को ये नहीं सोचकर किया कि सफलता मिलेगी। लेकिन ये आपका जुनून था। तब ही आपने इन फिल्मों में काम किया”। हिरानी की बात सुनने के बाद आमिर खान फिल्म करने को तैयार हो गए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम करके अपनी एक्टिंग का जादू ऐसे चलाया है...
spot_img

Latest Stories

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵