नई दिल्ली, रफ्तार। एक्टर आमिर खान के घर उत्सव का माहौल है। 3 जनवरी को आमिर की बेटी आयरा खान ने रजिस्टर्ड शादी की। इसके बाद उदयपुर में धूमधाम से शादी समारोह आयोजित किया गया। ऐसे में आमिर पूरे परिवार के साथ उदयपुर पहुंचे। एक्टर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह किरण राव के साथ जबरदस्त डांस करते दिख रहे हैं।
‘थर्की छोकारो’ गाने पर आमिर ने किया डांस
आमिर के इस वायरल वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। वीडियो में आमिर ‘थर्की छोकारो’ गाने पर डांस कर रहे हैं। किरण राव भी उनके साथ थिरकती नजर आ रही हैं। आमिर का यह वीडियो काफी चर्चा में है। एक्टर के वीडियो पर नेटिजन्स ने खूब रिएक्शन दिए हैं।
आज मेहंदी की रस्म
आज 8 जनवरी को मेहंदी रस्म का आयोजन किया गया। दिलचस्प बात है कि उदयपुर की स्थानीय महिलाएं आयरा के हाथों पर मेहंदी लगाएंगी। फिर 9 जनवरी को मेवाड़ लॉन में संगीत समारोह और 10 जनवरी को मयूर बाग में शादी समारोह होगा।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




