back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Google Pay दे रहा है 10 लाख तक का पर्सनल लोन, जानिए कैसे करें अप्लाई और क्‍या है प्रक्रिया ?

अब पर्सनल लोन लेना और भी आसान हो गया है। क्‍योंकि Google Pay अब देश के कई प्रमुख बैंकों के साथ मिलकर यूजर्स को पर्सनल लोन की सुविधा भी दे रहा है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । Google Pay (GPay) अब सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं रह गया है। यह अब देश के कई प्रमुख बैंकों के साथ मिलकर यूजर्स को पर्सनल लोन की सुविधा भी दे रहा है। इस सेवा के तहत आप 30,000 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का इंस्टैंट लोन ले सकते हैं। लोन चुकाने की अवधि 6 महीने से लेकर 5 साल तक है। अगर आप Google Pay के जरिए लोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि ब्याज दरें कितनी होंगी और आवेदन की प्रक्रिया क्या है। इस सुविधा का लाभ उठाने से पहले आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, आइए जानते हैं इसकी पूरी जानकारी।

Google Pay से लोन लेने पर देना होगा 10.50% से 15% तक ब्याज

अगर आप Google Pay के जरिए पर्सनल लोन लेने का सोच रहे हैं, तो आपको 10.50% से 15% के बीच ब्याज देना पड़ सकता है। आपकी क्रेडिट हिस्ट्री और स्कोर के आधार पर यह दर तय की जाती है। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होती है, जिसमें किसी भी दस्तावेज को फिजिकल रूप से जमा करने की जरूरत नहीं पड़ती। लोन के लिए पात्रता की बात करें तो आवेदक की उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए और उसके पास स्थायी आमदनी का कोई न कोई स्रोत होना चाहिए। लोन की ईएमआई सीधे आपके बैंक खाते से काट ली जाती है, जिससे भुगतान में कोई परेशानी नहीं होती।

लोन के लिए कैसे करें आवेदन ? जानिए पूरी प्रक्रिया

Google Pay ऐप के जरिए पर्सनल लोन के लिए आवेदन करना बेहद आसान है। बस इन स्टेप्स को फॉलो करें :-

– सबसे पहले Google Pay ऐप खोलें और ‘Money’ टैब पर जाएं।

– यहां आपको ‘Loans’ सेक्शन में उपलब्ध ऑफर्स दिखेंगे।

– किसी एक ऑफर पर टैप करें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

– अपना KYC दस्तावेज अपलोड करें और लोन एग्रीमेंट को ई-साइन करें।

– लोन स्वीकृत होते ही, राशि सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

लोन भुगतान कैसे होगा ?

लोन की मासिक EMI सीधे आपके उसी बैंक खाते से काटी जाएगी, जो आपने Google Pay से लिंक किया है। किसी भी प्रकार की लेट फीस या पेनल्टी से बचने के लिए यह जरूरी है कि खाते में हर महीने निर्धारित तारीख से पहले पर्याप्त बैलेंस बना रहे। लोन मंजूरी के समय ही आपको रिपेमेंट शेड्यूल मिल जाता है, जिसमें EMI की तारीख और राशि की पूरी जानकारी होती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...