back to top
41.1 C
New Delhi
Friday, April 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

2 रुपए के Share ने निवेशकों को किया मालामाल, गिरते बाजार में भी शेयर का जलवा कायम

Share Market Update: घरेलू शेयर बाजार में तीन दिन भारी गिरावट रही। इस दौरान निवेशकों के करोड़ों रुपए डूब गए। वहीं, गिरावट के इस दौर में एक शेयर का जलवा बरकरार रहा।

नई दिल्ली, रफ्तार। घरेलू शेयर बाजार में तीन दिन भारी गिरावट रही। इस दौरान निवेशकों के करोड़ों रुपए डूब गए। वहीं, गिरावट के इस दौर में एक शेयर का जलवा बरकरार रहा। इस शेयर के निवेशक मालामाल हो गए हैं। दरअसल, एनर्जी सेक्‍टर के शेयर ने जलवा बिखेरा है। कंपनी सुजलॉन एनर्जी है, जिसके शेयर ने पिछले चार साल में कमाल का रिटर्न दिया है। शेयर 2 रुपए के भाव से 42 रुपए प्रति शेयर पर पहुंचा है। यह शेयर गिरते बाजार में भी तेजी से भाग रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 शेयर गिरकर बंद हुए थे

सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में गुरुवार को गिरावट के बावजूद इस कंपनी के शेयर ने 5 फीसदी की उछाल दर्ज की है। Sensex 313 अंक टूटकर 71186 पर बंद हुआ था। निफ्टी इंडेक्‍स (Nifty Index) 109.70 गिरकर 21462.25 पर बंद हो गया। बैंक निफ्टी (Bank Nifty) पर नजर डालें तो 350 अंक गिरकर 45713 लेवल पर बंद हो गया। BSE सेंसेक्‍स के टॉप-30 शेयरों में से 17 शेयरों में गिरावट रही। सबसे अधिक एचडीएफसी के स्‍टॉक में गिरावट दिखी, जो 3.26 फीसदी गिरकर 1486 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ।

एक साल के हाई प्राइस पर कर रहा था कारोबार

सेंसेक्‍स और निफ्टी में गिरावट (Sensex-Nifty Down) के बाद भी गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड (Suzlon Energy Ltd) के शेयरों में तेजी से बढ़ोतरी दिखी। यह स्‍टॉक एक साल के हाई प्राइस 45.70 रुपए से 6.04 प्रतिशत कम पर कारोबार कर रहा था। यह स्‍टॉक अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर 6.96 रुपए से 516.95 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। सुजलॉन के शेयर 4.89% बढ़कर 42.90 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ था।

344.56% का रिटर्न दिया

जनवरी 2020 में Suzlon Energy shares 2 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। अब यह शेयर 42 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इस अवधि में सुजलॉन के शेयरों ने 800 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। छह महीने में शेयर ने 140.34 प्रतिशत का रिटर्न और एक साल के दौरान 344.56% का रिटर्न दिया है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक यह स्‍टॉक (Suzlon Energy shares Target) 47.8 रुपए पर जा सकता है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Business Idea: ₹30,000 में शुरू करें ये बिजनेस, बिना नौकरी के हर महीने होगी पक्की कमाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप नौकरी के भरोसे बैठे हैं और कम पैसों में खुद का काम शुरू करना चाहते हैं तो अब मौका...
spot_img

Latest Stories

ब्लैक जैकेट में Nora Fatehi ने ढाया कहर, फैंस हुए दीवाने

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) हमेशा...

घंटों के जाम से मिनटों में मिलेगी राहत: AI से कंट्रोल होगा ट्रैफिक, जानिए कैसे करेगा काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अहमदाबाद में ट्रैफिक जाम की समस्या...

कब हुई Met Gala की शुरूआत? जानिए इस साल कब होगा ये फैशन इवेंट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। Met Gala दुनिया का सबसे...

पश्चिम बंगाल चुनाव में Amit Shah का बड़ा दावा, BJP को पहले चरण में प्रचंड बढ़त मिलने का भरोसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के...

iPhone 18 Pro में एक नहीं, 2 बड़े कैमरा अपग्रेड का धमाका: DSLR जैसी फोटो क्वालिटी, जानिए कीमत, रेंज और नए रंगों के साथ...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Apple अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone...

Pawan Khera को झटका, Guwahati High Court ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता Pawan Khera को बड़ा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵