back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market ने बदली चाल, Sensex पैक के इतने शेयरों में हरियाली, Nifty की ऐसी रही शुरुआत

Share Market Update: शेयर बाजार आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया। यह 73,331.95 पर खुला। शुरुआती कारोबार में थोड़ी गिरावट भी नजर आई।

नई दिल्ली, रफ्तार। शेयर बाजार आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया। यह 73,331.95 पर खुला। शुरुआती कारोबार में थोड़ी गिरावट भी नजर आई। सुबह 9:32 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सूचकांक 86 अंकों की गिरावट के साथ 73,241 पर था। सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान पर थे। लाल निशान पर 16 शेयर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का सूचकांक निफ्टी 33 अंकों की गिरावट के साथ 22,064 पर खुला। निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान पर, 26 शेयर लाल निशान और 1 शेयर बिना किसी बदलाव के ट्रेड करता दिखा।

इन शेयरों में आई गिरावट

निफ्टी-50 पैक के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, बजाज फिनसर्व के शेयर में दिखाई दी। एचसीएल टेक, विप्रो, डिविस लैब, टेक महिंद्रा और एलटीआई माइंडट्री के शेयर में सबसे अधिक गिरावट नजर आई। अडानी ग्रुप के ज्यादातर शेयरों में मंगलवार की सुबह गिरावट दिखी।

सेक्टोरल सूचकांकों की स्थिति

सेक्टोरल सूचकांकों की शुरुआती देखें तो निफ्टी आईटी में 0.86 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.73 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.70 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.05 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.28 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.13 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.13 फीसदी की गिरावट रही। निफ्टी ऑटो में 0.39 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.05 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.95 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.45 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.37 फीसदी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.30 फीसदी की तेजी थी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान पर संयुक्त सैन्य कार्रवाई की, जिससे मध्यपूर्व में तनाव चरम पर पहुँच गया है।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...