back to top
36.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने Aam Aadmi Party छोड़ी, BJP का दामन थामेंगे तीनों सांसद

राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Aam Aadmi Party को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के प्रमुख नेता राघव चड्ढा ने AAP से इस्तीफा दे दिया है और उनके साथ राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। तीनों नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का फैसला किया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब पार्टी पहले से ही आंतरिक कलह और राजनीतिक दबावों से जूझ रही है।

सूत्रों के मुताबिक, राघव चड्ढा का पार्टी नेतृत्व से लंबे समय से मतभेद चल रहा था। हाल के दिनों में उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से भी हटा दिया गया था, जिसके बाद से ही उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं।

बताया जा रहा है कि पार्टी के अंदर उनकी भूमिका लगातार कम होती जा रही थी और कई अहम फैसलों में उन्हें शामिल नहीं किया जा रहा था। यही वजह रही कि उन्होंने पार्टी से अलग होने का फैसला लिया।

BJP जॉइन करने का फैसला

रिपोर्ट्स के अनुसार, राघव चड्ढा ने AAP पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी अब अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है और “भ्रष्ट और समझौता करने वाली” बन गई है। इसके चलते उन्होंने BJP में शामिल होने का निर्णय लिया।

उनके साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल का जाना भी AAP के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि ये तीनों नेता पार्टी के राज्यसभा में अहम चेहरे थे।

AAP के लिए बड़ा झटका

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाक्रम AAP के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है, खासकर राज्यसभा में उसकी ताकत पर इसका असर पड़ सकता है। इसके साथ ही पार्टी के अंदर चल रही खींचतान भी खुलकर सामने आ गई है।

आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बड़े सियासी बदलाव का राष्ट्रीय राजनीति और आगामी चुनावों पर क्या असर पड़ता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली प्राइवेट बस गैंगरेप केस पर गरमाई राजनीति, AAP ने दिलाई निर्भया कांड की याद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली में प्राइवेट बस में गैंगरेप की घटना के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। आम आदमी पार्टी ने इस...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Cannes 2026 में Huma Qureshi ने साड़ी में ढाया कहर, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2026) से...

DC vs RR Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाजों का होगा जलवा या गेंदबाज मचाएंगे कहर?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और...

सफेद बॉडीसूट में वायरल हुआ Sonam Bajwa का हॉट लुक, फैन्स हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) ने...

DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन शुरू, जानें आवेदन से लेकर फीस तक पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...

PBKS vs RCB: धर्मशाला में होगी प्लेऑफ की जंग, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 61वां...

Post Office FD में 5 साल के लिए जमा किए 2 लाख रुपये, मैच्योरिटी पर मिलेंगे करीब 2.90 लाख

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵