back to top
40.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

SBI या Bank of Maharashtra: ₹60 लाख के होम लोन पर 20 साल में सबसे कम EMI कौन दे रहा? पूरी तुलना यहां जाने

SBI और BoM की तुलना में बैंक ऑफ महाराष्ट्र 7.10% की सबसे कम ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है जिससे EMI और कुल ब्याज में सबसे ज्यादा बचत होती है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। घर खरीदना हर किसी का सपना होता है, लेकिन यह सपना सही होम लोन चुनने पर ही आसान बनता है। होम लोन लेते समय ब्याज दर और EMI का फर्क लाखों रुपये की बचत या अतिरिक्त बोझ तय करता है। इस समय देश के तीन बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) और बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BoM)कम ब्याज दरों पर होम लोन ऑफर कर रहे हैं। सवाल यह है कि ₹60 लाख के लोन पर 20 साल के लिए सबसे कम EMI और सबसे सस्ता सौदा कौन सा बैंक दे रहा है? आइए, ताजा ब्याज दरों के आधार पर पूरी तस्वीर समझते हैं।

होम लोन की सबसे कम ब्याज दर

होम लोन की सबसे कम ब्याज दर हर ग्राहक को नहीं मिलती। बैंक आपकी उम्र, मासिक आय, नौकरी या बिजनेस की स्थिरता, क्रेडिट हिस्ट्री और सबसे अहम CIBIL स्कोर देखकर फैसला करते हैं। आमतौर पर 800 या उससे ज्यादा CIBIL स्कोर वाले ग्राहकों को शुरुआती यानी सबसे कम ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना ज्यादा होती है। इसके अलावा कई बैंक अब प्री-पेमेंट और प्री-क्लोजर पर कोई पेनाल्टी भी नहीं लेते, जिससे ग्राहक बीच में अतिरिक्त रकम चुका कर ब्याज का बोझ कम कर सकते हैं।

अब बात करते हैं चुनिंदा बैंकों की मौजूदा होम लोन दरों की

भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI देश का सबसे बड़ा बैंक है और इसका होम लोन ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय है। SBI की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, नए ग्राहकों को फिलहाल 7.25 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन ऑफर किया जा रहा है। हालांकि यह दर ग्राहक के प्रोफाइल और CIBIL स्कोर के आधार पर बदल सकती है।

बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) भी इस रेस में पीछे नहीं है। BoB इस समय 7.20 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है। बैंक का दावा है कि इसमें कोई छिपा चार्ज नहीं है और प्री-पेमेंट या प्री-क्लोजर पर कोई पेनाल्टी नहीं ली जाती। ग्राहक अधिकतम 30 साल तक की लोन अवधि चुन सकते हैं और ब्याज डेली रिड्यूसिंग बैलेंस पर कैलकुलेट होता है, जिससे कुल ब्याज कुछ हद तक कम हो जाता है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र

सबसे कम ब्याज दर की बात करें तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BoM) इस समय सबसे आगे नजर आता है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 7.10 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है। यही नहीं, महिलाओं और डिफेंस पर्सनल को ब्याज दर में अतिरिक्त 0.05 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है। इस बैंक में भी प्री-पेमेंट और प्री-क्लोजर पर कोई चार्ज नहीं है। बैंक का दावा है कि वह इस समय देश में सबसे सस्ती होम लोन ब्याज दर दे रहा है।

अब समझते हैं EMI का पूरा गणित

अगर कोई व्यक्ति बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 7.10 प्रतिशत की ब्याज दर पर ₹60 लाख का होम लोन 20 साल (240 महीने) के लिए लेता है, तो होम लोन कैलकुलेटर के अनुसार उसकी मासिक EMI करीब ₹46,879 होगी। इस पूरी अवधि में ग्राहक को लगभग ₹52,50,904 रुपये सिर्फ ब्याज के रूप में चुकाने होंगे। यानी 20 साल बाद बैंक को कुल मिलाकर करीब ₹1,12,50,904 रुपये वापस करने होंगे।

तुलना साफ है। तीनों बैंकों की शुरुआती ब्याज दरों को देखें तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का होम लोन सबसे सस्ता और किफायती नजर आता है। हालांकि, अंतिम ब्याज दर आपके CIBIL स्कोर और प्रोफाइल पर निर्भर करेगी। इसलिए होम लोन लेने से पहले एक से ज्यादा बैंकों से ऑफर जरूर चेक करें, EMI कैलकुलेशन करें और प्री-पेमेंट जैसी सुविधाओं को ध्यान में रखकर ही फैसला लें। सही बैंक चुनकर आप लाखों रुपये की बचत कर सकते हैं और अपने सपनों का घर बिना अतिरिक्त बोझ के हासिल कर सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Kerala New CM Net Worth: कितने अमीर हैं केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन? जानिए कितनी है संपत्ति

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केरल की राजनीति में बड़ा...

घर की बनी रंगीन टूटी-फ्रूटी का स्वाद करेगा सबको खुश, जानें आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी के मौसम में जब...

SBI से 50 लाख रुपये का Home Loan लेने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी? जानें EMI का पूरा गणित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अपना घर खरीदने का सपना पूरा...

CBSE का बड़ा फैसला, री-इवैल्यूएशन में नंबर बढ़े तो पूरी फीस होगी वापस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE...

BCCI अब RTI के दायरे में नहीं, CIC ने पलटा 2018 का फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI...

Diana Penty ने Cannes 2026 में बिखेरा जलवा, गोल्डन साड़ी मे दिखा एक्ट्रेस का ग्लैमर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय हर तरफ कान्स...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵