back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Premier Energies IPO: प्रीमियर एनर्जीज का 2830 करोड़ रुपये का IPO लॉन्च, 14 हजार के निवेश से बन सकते हैं लखपति

शेयर बाजार में निवेशकों के लिए प्रॉफिट कमाने का एक और जबरदस्त मौका आ गया है। Premier Energies के 2830.40 करोड़ के इश्यू साइज का IPO आज लॉन्च हो चुका है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शेयर बाजार में लगातार तेजी बनी हुई है और अभी ये तेजी अभी कुछ दिन और बरकरार रह सकती है। ओला इलेक्ट्रिक के IPO के बाद मंगलवार को प्रीमियर एनर्जीस का IPO बाजार में उतर चुका है। 27 अगस्त से 29 अगस्त तक चलने वाले इस IPO ग्रे मार्केट में 330 रुपये के प्रीमियर पर उपलब्ध है। इस IPO की न्यूनतम खरीद रेंज 1 लॉट यानी 33 शेयर हैं।

2830.40 करोड़ रुपये जुटाना कंपनी का लक्ष्य

सोलर पैनल और इंटीग्रेटेड सोलर सेल बनाने वाली कंपनी प्रीमियर एनर्जीस का IPO आज से खुल चुका है। कंपनी का मकसद इस IPO से 2830,40 करोड़ रुपये जुटाना है। निवेशक 29 अगस्त तक 427-450 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 1 लॉट (33 शेयर) खरीद सकते हैं। IPO की आखिरी तारीख निकलने के बाद शेयर को 3 सितंबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में लिस्ट कर दिया जाएगा। लिस्ट होने के बाद माना जा रहा है कि शेयर में तेजी देखी जा सकती है और न्यूनतम निवेश की राशि में बढ़ोतरी की संभावना है।

2.87 करोड़ नए शेयर, 1539 करोड़ रुपये का ऑफर फोर सेल होगा

प्रीमियर एनर्जीस इस IPO के जरिए 1291 करोड़ रुपये के 2.87 करोड़ शेयर जारी करेगी और 3.42 शेयरों का ऑफर फोर सेल होगा। इस आईपीओ के इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर Kotak Mahindra Capital Company, JP Morgan India Private Limited और ICICI Securities Limited है। आईपीओ के लिए रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड है।

ग्रे मार्केट से मिल सकता है तगड़ा मुनाफा

ग्रे मार्केट में प्रीमियर एनर्जीस के शेयर की लिस्टिंग तकरीबन 780 रुपये के भाव पर हो सकती है, जिसके बाद तगडा मुनाफा मिलने की उम्मीद है। हालांकि ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी भी कंपनी के शेयर की लिस्टिंग तक ही ट्रेड करते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

PNGS रीवा डायमंड ज्वेलरी का IPO खुला, एंकर निवेशकों से जुटाए 170 करोड़, जानिए प्राइस बैंड और GMP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय प्राइमरी मार्केट में आभूषण सेक्टर की कंपनी पीएनजीएस रीवा डायमंड ज्वेलरी का आईपीओ 24 फरवरी 2026 को खुल गया है।...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...