back to top
34.1 C
New Delhi
Monday, May 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब टाटा नंबर एक ऑटो कंपनी, मारुति सुजुकी को छोड़ा पीछे, जानें दुनिया की टॉप-10 कार कंपनियां

Maruti Suzuki: टाटा मोटर्स सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों की लिस्ट में भारत में पहले नंबर पर आ गई है। टाटा ने मारुति से यह स्थान छीन लिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टाटा मोटर्स ने भारत की दिग्गज कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी को पीछे छोड़ दिया है। टाटा मोटर्स (Tata Motors) का मार्केट कैप 48 अरब डॉलर से अधिक हो गया है। उधर, मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का मार्केट कैप 47.6 अरब डॉलर ही है। टाटा मोटर्स अब दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों की लिस्ट में 12वें नंबर पर आ गई है। 

400 अरब डॉलर का पहला कारोबारी ग्रुप टाटा 

शुक्रवार को टाटा ग्रुप ने अंबानी और अडानी को पीछे छोड़कर 400 अरब डॉलर के पहले भारतीय कारोबारी ग्रुप बना था। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के रिलायंस ग्रुप का मार्केट कैप 277 अरब डॉलर है। यह दूसरे स्थान और गौतम अडानी (Gautam Adani) के नेतृत्व वाला अडानी ग्रुप 206 अरब डॉलर के मार्केट कैप के साथ तीसरे स्थान पर है। वैसे, दुनिया की 10 सबसे बड़ी कार कंपनियों में भारत की कोई कंपनी नहीं है। सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार टाटा मोटर्स का लिस्ट में 12वां स्थान है। 

टेस्ला इंक 

एलन मस्क (Elon Musk) के नेतृत्व वाली कंपनी टेस्ला का मार्केट कैप 704 अरब डॉलर है। इस इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी का मार्केट कैप दूसरे नंबर पर काबिज कंपनी से दोगुने से अधिक है। 

टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन

जापानी कंपनी टोयोटा का मार्केट कैप 299 अरब डॉलर है। इस साल इसके शेयर 13 फीसदी चढ़े हैं। इसकी कारें दुनियाभर में पसंद की जाती हैं। 

बीवाईडी कंपनी

चीन की बीवाईडी कंपनी तेजी से फेमस हो रही है। यह इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी टेस्ला के लिए चुनौती पेश कर रही। यह टेस्ला से अधिक कारें बेच रही है। इसका मार्केट कैप 97 अरब डॉलर पहुंच गया है। 

मर्सेडीज बेंज ग्रुप 

जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी की मार्केट कैप 74 अरब डॉलर है। प्रॉफिट में कमी आई है, लेकिन कंपनी को उम्मीद है कि नए मॉडल लॉन्च कर वह इस वित्त वर्ष में स्थिति मजबूत कर लेगी।

फरारी 

इटली की दिग्गज कंपनी फरारी को लग्जरी एवं स्पोर्ट्स कारें बनाने को जाना जाता है। फिलहाल इसका मार्केट कैप 73 अरब डॉलर है। यह मर्सेडीज बेंज का मुख्य प्रतिद्वंदी है। 

पॉर्श

जर्मन की कंपनी पॉर्श का मार्केट कैप 69 अरब डॉलर है। यह फॉक्सवैगन ग्रुप की कंपनी है। फिलहाल इसका चीन में खराब प्रदर्शन है। इस कारण अप्रैल से उसका मार्केट कैप घट रहा है। 

बीएमडब्ल्यू 

इस जर्मन कंपनी का मार्केट कैप 61 अरब डॉलर है। कंपनी सालाना 25 लाख प्रीमियम कारें बेचती है।

फॉक्सवैगन 

यह भी जर्मनी की बड़ी कार निर्माता कंपनी है। यह दुनिया में सबसे अधिक कार बेचने में टोयोटा को टक्कर देती है। इसका मार्केट कैप 59 अरब डॉलर है। फॉक्सवैगन के अधीन ऑडी, बेंटले, लैम्बोर्गिनी, डुकाटी जैसे प्रीमियम ब्रांड आते हैं। 

स्टेलैंटिस 

यह नीदरलैंड्स की कंपनी है, जिसका मार्केट कैप 55 अरब डॉलर है। कंपनी ने बिक्री में गिरावट के बावजूद दुनिया में नौंवे स्थान पर है। 

होंडा मोटर कंपनी

जापान की यह कंपनी आखिरी पायदान पर है। इसका मार्केट कैप 54 अरब डॉलर है। इस कंपनी की कारें हर देश में बेची जाती हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

भौकाल लुक और 5-स्टार सेफ्टी वाली Tata Harrier हुई सस्ती, कंपनी दे रही हजारों रुपये का तगड़ा डिस्काउंट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो मई 2026 आपके लिए शानदार मौका साबित हो सकता है। Tata...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

ब्लैक ड्रेस में Tamannaah Bhatia का छाया ग्लैमर, बोल्ड अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया Tamannaah Bhatia...

बिहार में 30 दिन में निपटानी होगी जनता की शिकायत, देरी पर अधिकारी होंगे सस्पेंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में जनता की शिकायतों के...

घर पर ही बनाएं ये खास आम पापड़, जानिए बनाने की आसान रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम आते ही...

इस दिन से शुरू होगा Cannes Film Festival, जानिए कहां कैसे देख सकेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नियाभर के फिल्म प्रेमियों की...

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, जानिए शुभेंदु अधिकारी सरकार के 5 बड़े ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी...

Hantavirus को लेकर भारत अलर्ट, ICMR ने Andes Virus पर बढ़ाई निगरानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोरोना का दंश झेलने के बाद...

PM मोदी ने क्यों कहा- एक साल तक सोना मत खरीदिए? जानिए Forex Reserves पर कैसे पड़ता है असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi की लोगों से...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵