back to top
32.1 C
New Delhi
Monday, May 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Maruti लेकर आयी स्‍पेशल ऑफर, 1,999 रुपये की EMI में खरीदे कार, कंपनी ने अब तक बेच दी 80,000 गाड़ियां

GST छूट के बाद Maruti Suzuki की कारों की बिक्री में जबरदस्‍त उछाल आया है। फेस्टिव सीजन के मौके पर कंपनी एक खास EMI ऑफर लेकर आयी है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । त्योहारों के सीजन में ऑटो बाजार में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। खासकर Maruti Suzuki ने इस बार नवरात्रि पर धमाकेदार ऑफर देकर ग्राहकों को बड़ी संख्या में आकर्षित किया है। 22 सितंबर से लागू हुए नए जीएसटी स्ट्रक्चर के चलते गाड़ियों की कीमतों में भारी कटौती हुई है। इसका फायदा उठाते हुए मारुति सुज़ुकी ने 1,999 रुपये की मासिक ईएमआई जैसे ऑफर पेश किए, जिससे बड़ी संख्या में ग्राहक बाइक से कार की तरफ अपग्रेड कर रहे हैं। नतीजा यह रहा कि नवरात्रि शुरू होने के बाद से अब तक कंपनी 80,000 से ज्यादा कारें बेच चुकी है। इतना ही नहीं, रोजाना करीब 80,000 ग्राहक नई कार के लिए पूछताछ कर रहे हैं।

मारुति के शोरूम्स में ऐसी भीड़ उमड़ी कि डीलर्स को रात 11-12 बजे तक गाड़ियां डिलीवर करनी पड़ रही हैं। कंपनी के सीनियर एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (सेल्स एंड मार्केटिंग) पार्थो बनर्जी ने बताया कि इस बार बिक्री के आंकड़े ऐतिहासिक हैं। उन्होंने कहा कि हमारे चैनल पार्टनर्स देर रात तक डिलीवरी कर रहे हैं ताकि हर ग्राहक तक समय पर वाहन पहुंचे। 22 सितंबर को जीएसटी लागू होने के पहले ही दिन मारुति ने 35 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा था, जब सिर्फ एक दिन में 25,000 कारों की डिलीवरी की गई थी।

EMI का मास्टरस्ट्रोक

Maruti Suzuki ने इस त्योहारी सीजन में भारत के करोड़ों दोपहिया वाहन उपभोक्ताओं को चार पहियों पर बिठाने का मास्टरस्ट्रोक चला है। कंपनी ने ऐसी EMI स्कीम लॉन्च की है, जो बाइक और स्कूटर की कीमत में कार घर लाने का मौका दे रही है। अब ग्राहक केवल 1,999 रुपये प्रति माह की शुरुआती EMI पर Maruti की कार खरीद सकते हैं। यानी जितनी किश्त में लोग एक बाइक या स्कूटर लेते हैं, अब उतनी ही EMI में एक कार मिल रही है। कंपनी को अच्छी तरह पता है कि भारत में एक बड़ा वर्ग ऐसा है जो दोपहिया से कार में अपग्रेड करना चाहता है, बस जरूरत है एक हल्के से ‘धक्के’ की। और Maruti की यह EMI स्कीम वही जरूरी पुश साबित हो रही है। पार्थो बनर्जी ने कहा कि 1,999 रुपये EMI स्कीम ने दोपहिया वाहन मालिकों के लिए कार में अपग्रेड होना बेहद आसान बना दिया है।

छोटी कारों की बिक्री में सुधार

छोटी कारों की बिक्री में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। Maruti Suzuki ने माना है कि हाल के वर्षों में इस सेगमेंट की बिक्री में गिरावट देखी गई थी और इसकी सबसे बड़ी वजह रही ग्राहकों की जेब पर पड़ने वाला बोझ। पार्थो बनर्जी ने बताया कि अफोर्डेबिलिटी से जुड़ी चुनौतियों ने एंट्री-लेवल कारों की डिमांड को प्रभावित किया। हालांकि, अब हालात बदल रहे हैं। हाल ही में रेपो रेट में कटौती की गई है, जिससे कार लोन पर लगने वाली EMI पहले के मुकाबले सस्ती हो गई है। इसके साथ ही, मारुति ने अपने चुनिंदा एंट्री-लेवल मॉडलों की कीमतों में 24% तक की कटौती की है, जो 31 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगी।

रेपो रेट में कमी, किफायती EMI और कारों की घटी हुई कीमतों का मिला-जुला असर यह हुआ है कि ग्राहकों के लिए कार खरीदना अब कहीं ज्यादा आसान और फायदेमंद हो गया है। इसी वजह से छोटी कारों की मांग एक बार फिर बढ़ने लगी है। हालांकि, SUV सेगमेंट में अब भी सबसे ज्यादा मांग बनी हुई है। पार्थो बनर्जी का कहना है कि कंपनी को SUV कैटेगरी में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिल रही है। 

सप्लाई लाइन पर बढ़ा दबाव

Maruti Suzuki की कारों की बिक्री नवरात्रि सीजन में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही है, लेकिन इस तेजी के साथ एक चुनौती भी सामने आ रही है और वह है सप्लाई लाइन पर बढ़ता दबाव। पार्थो बनर्जी ने बताया कि बढ़ती मांग के मुकाबले आपूर्ति बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है। उन्होंने खुलासा किया कि सितंबर के पहले 20 दिनों तक कंपनी ने डिस्पैच रोक रखा था, और 22 सितंबर से ही सप्लाई दोबारा शुरू हुई है। कई वाहन फिलहाल ट्रांजिट में हैं और कंपनी उन्हें जल्द से जल्द ग्राहकों तक पहुंचाने की कोशिश में जुटी है। 

पार्थो बनर्जी ने ग्राहकों को लंबे वेटिंग पीरियड से बचने के लिए जल्दी बुकिंग करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि सप्लाई चेन अब रफ्तार पकड़ रही है, लेकिन मांग जिस रफ्तार से बढ़ रही है, उसे पूरा करने के लिए समय की जरूरत होगी। कुल मिलाकर Maruti Suzuki इस फेस्टिव सीजन में बिक्री के नए रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 690 अंक टूटा; Nifty 24000 के नीचे फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सोमवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स और...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

ब्लैक ड्रेस में Tamannaah Bhatia का छाया ग्लैमर, बोल्ड अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया Tamannaah Bhatia...

बिहार में 30 दिन में निपटानी होगी जनता की शिकायत, देरी पर अधिकारी होंगे सस्पेंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में जनता की शिकायतों के...

घर पर ही बनाएं ये खास आम पापड़, जानिए बनाने की आसान रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम आते ही...

इस दिन से शुरू होगा Cannes Film Festival, जानिए कहां कैसे देख सकेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नियाभर के फिल्म प्रेमियों की...

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, जानिए शुभेंदु अधिकारी सरकार के 5 बड़े ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी...

Hantavirus को लेकर भारत अलर्ट, ICMR ने Andes Virus पर बढ़ाई निगरानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोरोना का दंश झेलने के बाद...

PM मोदी ने क्यों कहा- एक साल तक सोना मत खरीदिए? जानिए Forex Reserves पर कैसे पड़ता है असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi की लोगों से...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵