back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, May 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत में लॉन्च हुआ नया Aadhaar App, प्राइवेसी और वेरिफिकेशन में लाएगा बड़ा बदलाव

भारत में लॉन्च हुआ नया Aadhaar App, अब यूजर्स को मिलेगा अपनी डिटेल्स पर पूरा कंट्रोल होगा। अब QR कोड और ऑफलाइन वेरिफिकेशन से सिक्योरिटी व प्राइवेसी पहले से ज्यादा मजबूत हो जाएगी।

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। UIDAI ने भारत में नया Aadhaar App आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। इस ऐप का फुल वर्जन एक खास इवेंट के दौरान अनवील किया गया, जहां UIDAI के अधिकारियों ने इसके सभी नए फीचर्स की जानकारी दी। नया आधार ऐप आधार होल्डर्स को एक ही मोबाइल ऐप में कई जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

नए Aadhaar App की सबसे बड़ी खासियत

नए Aadhaar App की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें यूजर्स को अपनी पर्सनल डिटेल्स पर पूरा कंट्रोल दिया गया है। ऐप की मदद से यूजर्स फोटो, नाम, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारियों को हाइड या शो कर सकते हैं। UIDAI ने ऐप को इस तरह डिजाइन किया है कि आधार होल्डर खुद तय कर सके कि कौन-सी जानकारी शेयर करनी है और कौन-सी नहीं।

डेटा सिक्योरिटी और प्राइवेसी दोनों मजबूत होंगी

UIDAI के मुताबिक, नए आधार ऐप में ऑफलाइन वेरिफिकेशन फीचर को भी शामिल किया गया है। इसका मतलब यह नहीं है कि ऐप बिना इंटरनेट के काम करेगा, बल्कि इसका अर्थ यह है कि वेरिफिकेशन के लिए सेंट्रल डेटाबेस को एक्सेस करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे डेटा सिक्योरिटी और प्राइवेसी दोनों मजबूत होंगी।

बिना अनुमति किसी भी जानकारी को शेयर नहीं किया जाएगा

न्यू Aadhaar App की मदद से आने वाले समय में सिक्योरिटी चेक, ऑफिस और बिल्डिंग एंट्री, विजिटर वेरिफिकेशन और अटेंडेंस सिस्टम जैसे काम आसान हो जाएंगे। UIDAI ने भरोसा दिलाया है कि इस पूरी प्रक्रिया में यूजर्स का डेटा सुरक्षित रहेगा और बिना अनुमति किसी भी जानकारी को शेयर नहीं किया जाएगा।

यूजर्स को चेकबॉक्स ऑप्शन दिया गया है

ऐप में डिटेल्स हाइड करने के लिए यूजर्स को चेकबॉक्स ऑप्शन दिया गया है, जहां वे अपनी जरूरत के अनुसार जानकारी को ऑन या ऑफ कर सकते हैं। ऐप ओपन करते ही यूजर्स को केवल एक QR कोड दिखाई देगा, जबकि आधार नंबर पूरी तरह हाइड रहेगा। यूजर के क्लिक करने पर ही आधार की बाकी जानकारी स्क्रीन पर दिखेगी।

नया आधार ऐप डिजिटल इंडिया की दिशा में एक बड़ा कदम

नया आधार ऐप एंड्रॉइड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स के लिए जारी किया गया है। जिन यूजर्स के फोन में पहले से आधार ऐप मौजूद है, उन्हें नया वर्जन इस्तेमाल करने के लिए ऐप अपडेट करना होगा। UIDAI का कहना है कि यह नया आधार ऐप डिजिटल इंडिया की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे आधार सेवाएं पहले से ज्यादा सुरक्षित, आसान और यूजर-फ्रेंडली बनेंगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Aadhaar यूजर्स को बड़ी राहत, फ्री अपडेट की डेडलाइन बढ़ी; अब इस तारीख तक मुफ्त में करें बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी UIDAI ने Aadhaar में मुफ्त ऑनलाइन...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

बोल्ड अंदाज में Mrunal Thakur ने सोशल मीडिया का पारा किया हाई , वायरल हुई तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर Mrunal Thakur...

Instagram, WhatsApp और Facebook के लिए Meta ला सकता है नया Paid Subscription प्लान, मिलेंगे कई Premium फीचर्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Meta अपने लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स...

Hybrid Car Battery Life: नई Hybrid Car खरीदने जा रहे हैं? पहले जान लें बैटरी कितने KM तक देती है साथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और बेहतर...

वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड पर Chris Gayle का बड़ा रिएक्शन, बोले- ‘यह असली Carnage है’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा बल्लेबाज Vaibhav...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵