back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारती सिंह के शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ में हुई रजत दलाल की एंट्री? एलविश यादव के बनेंगे जोड़ीदार

'लाफ्टर शेफ 2' लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। तो वहीं इसके सीजन 2 में पिछले सीजन के कुछ किरदारों की एंट्री हो रही है। अब रजत दलाल की एंट्री भी होने जा रही है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भारती सिंह का कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। इसका पहला सीजन भी काफी हिट रहा और अब दूसरा भी लगातार लोगों को पसंद आ रहा है। वही इस शो में पिछले सीजन के कुछ किरदारों की भी एंट्री हुई है। तो वहीं आप ऐसी खबर आ रही है कि शो में रजत दलाल की एंट्री होने वाली है और वह एल्विस यादव के जोड़ीदार बनेंगे। 

क्या रजत दलाल की होगी एंट्री 

‘बिग बॉस ताजा खबर पेज’ के अनुसार ऐसी पोस्ट शेयर की गई है जिसमें लिखा है कि, ‘रजत दलाल की लाफ्टर शेफ 2 एंट्री होने जा रही है। और रजत एलविश यादव के साथ जोड़ी में नजर आएंगे।’ हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि रजत जलाल शो में बतौर गेस्ट शामिल होंगे या फिर वो शो में परमानेंटली शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा रजत दलाल ने भी अभी तक इस खबर पर चुप्पी शादी हुई है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो उनके फैंस काफी खुश हो जाएंगे। 

जैस्मिन भसीन भी हुई एंट्री 

‘लाफ्टर शेफ’ के पहले सीजन में अली गोनी नजर आ रहे थे तो वहीं दोबारा अली गोनी की एंट्री सीजन 2 में हो गई है इसके साथ ही जैस्मिन भसीन की भी एंट्री हुई हैं। जैस्मिन भसीन और अली गोनी की जोड़ी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आती है। दोनों बिग बॉस के घर पर मिले थे और दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। और जल्द ही शादी करने वाले हैं।  

इतना ही नहीं बल्कि शो में इस सीजन में कई पुराने कंटेस्टेंट्स की भी वापसी हुई है। इस लिस्ट में निया शर्मा, रीम समीर शेख और करण कुंद्रा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। अब देखना यह काफी दिलचस्प होगा कि रजत दलाल इसरो का हिस्सा बनते हैं या नहीं?

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵