नई दिल्ली, रफ्तार। फिक्स्ड डिपॉजिट करने की सोच रहे लोगों के लिए यह खबर है। देश के सबसे बड़े निजी बैंकएचडीएफसी (HDFC Bank) ने एफडी पर ब्याज दरें बढ़ा दी है। बैंक ने 3 करोड़ रुपए तक एमडी पर 0.20 फीसदी ब्याज दर की बढ़ोतरी की है। लेटेस्ट एफडी रेट्स 24 जुलाई से ही लागू हो गए हैं। अब बैंक आम नागरिकों के लिए 7.40 फीसदी और सीनियर सिटीजन के लिए 7.90 फीसदी की ब्याज दर दे रहा है।
7-29 दिनों की मैच्योरिटी पर 3% ब्याज
आम लोगों को 7 से 29 दिन और 15 से 29 दिनों में मैच्योर होने वाले एफडी पर 3 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। 30 से 45 दिनों में मैच्योरिटी पर 3.50 फीसदी ब्याज दिया जाएगा। 46 दिनों से छह महीने के बीच मैच्योरिटी पर 4.50 फीसदी ब्याज मिलेगा। छह महीने 1 दिन से नौ महीने की एफडी पर ब्याज 5.75 फीसदी है।
9 माह से एक साल की एफडी पर 6% ब्याज
नौ महीने से एक साल की एफड पर 6% ब्याज दिया जाएगा। एक साल से 15 महीने के लिए 6.60 फीसदी, 15 महीने से 18 महीने के लिए 7.10 फीसदी, 18 महीने से 21 महीने के लिए 7.25 फीसदी और 21 महीने से 2 साल 11 महीने के लिए 7 फीसदी मिलेगा।
2 साल से अधिक अवधि पर कितना ब्याज?
2 साल 11 महीने से 35 महीने की मैच्योरिटी पर 7.35 फीसदी ब्याज, 2 साल 11 महीने से तीन साल, तीन साल से 4 साल 7 महीने के लिए दर 7 फीसदी है। 4 साल 7 महीने से 55 महीने, 4 साल 7 महीने 1 दिन से लेकर 5 साल और 5 साल से 10 साल के लिए ब्याज दर 7 फीसदी है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





